फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNGA: ईरान एटमी वार्ता को तैयार, अमेरिकी वादे पर संदेह, राष्ट्रपति ने कहा- सभी मुद्दों पर समाधान को लेकर गंभीर

Fri, 23 Sep 2022 12:07 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।

सार

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2018 में समझौते से अलग होने के अमेरिका के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका पहले ही पिछले समझौते को ‘कुचल’ चुका है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु वार्ता में सभी मुद्दों के समाधान पर गंभीर है, लेकिन हमारी इच्छा सिर्फ प्रतिबद्धताओं के पालन की है।
विज्ञापन
यूएनजीए में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि उनका देश उसे परमाणु बम हासिल करने से रोकने के लिए किए गए समझौते पर फिर से वार्ता शुरू करने को लेकर गंभीर है लेकिन क्या तेहरान किसी भी अंतिम समझौते को लेकर अमेरिकी प्रतिबद्धता पर भरोसा कर सकता है?

विज्ञापन


राष्ट्रपति रईसी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में 2018 में समझौते से अलग होने के अमेरिका के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि अमेरिका पहले ही पिछले समझौते को ‘कुचल’ चुका है। उन्होंने कहा कि ईरान परमाणु वार्ता में सभी मुद्दों के समाधान पर गंभीर है, लेकिन हमारी इच्छा सिर्फ प्रतिबद्धताओं के पालन की है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हम बिना किसी गारंटी और आश्वासन के पूरी तरह यह भरोसा कर सकते हैं कि इस बार वे अपनी प्रतिबद्धताओं पर खरे उतरेंगे?

रईसी ने इस्राइल के संदर्भ में कहा कि ईरान की एटमी गतिविधियों की एकतरफा जांच हुई जबकि अन्य देशों का परमाणु कार्यक्रम अब भी गुप्त है। बता दें कि इस्राइल ने एटमी हथियार रखने की न कभी पुष्टि की और न ही इससे इनकार किया है।
विज्ञापन


पश्चिमी देशों की निंदा
ईरानी राष्ट्रपति ने मानवाधिकारों पर दोहरे मानदंड अपनाने के लिए पश्चिमी देशों की निंदा भी की। उन्होंने इस्राइल पर फलस्तीन गाजा पट्टी की नाकाबंदी के जरिये दुनिया की सबसे बड़ी जेल बनाने का आरोप लगाया। रईसी ने यूएन में ऐसे वक्त में भाषण दिया है जब ईरान नाजुक दौर से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें