फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran: इस्राइल के साथ संघर्ष में ईरान के 900 से अधिक लोगों की गई जान, मृतकों में 132 महिलाएं और 38 बच्चे; दावा

Mon, 30 Jun 2025 07:22 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।

सार

Iran: इस्राइल के साथ हाल में करीब दो हफ्तों तक चले संघर्ष में 900 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई थी। इनमें सौ से ज्यादा महिलाएं भी शामिल थीं। ईरानी सरकारी समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई और इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने इस्राइल के साथ हालिया संघर्ष में मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा सोमवार को बढ़ा दिया है। सरकारी मीडिया के अनुसार, 12 दिनों तक चले इस संघर्ष में ईरान के 935 लोग मारे गए।
विज्ञापन


सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह तो नहीं बताया कि कितने लोग सैन्यकर्मी  थे और कितने आम नागरिक। हालांकि, उसने यह जरूर बताया कि मारे गए 935 लोगों में से 38 बच्चे और 132 महिलाएं थीं। पिछले हफ्ते इसी समाचार एजेंसी ने कहा था कि 627 लोगों की मौत हुई थी।

ये भी पढ़ें: Iran Nuclear Row: 'ईरान कुछ महीनों में फिर से खड़ा कर सकता है परमाणु ढांचा', तमाम देशों को IAEA की चेतावनी
विज्ञापन


अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस साप्ताहांत पर बताया था कि उनके चिकित्सा (मेडिकल) और स्थानीय स्वयंसेवकों के नेटवर्क से जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार 1,190 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 436 आम नागरिक, 435 सैन्यकर्मी थे और 319 की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। यह संगठन हमेशा ही ईरान की आधिकारिक रिपोर्ट से ज्यादा मौतों की संख्या बताता आया है।
विज्ञापन


13 जून से इस्राइल ने ईरान पर लगातार हमले किए, जिनका निशाना उसके परमाणु ठिकाने, रक्षा प्रणालियां, शीर्ष सैन्य अधिकारी और परमाणु वैज्ञानिक थे। जवाब में ईरान ने इस्राइल पर 550 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इनमें से ज्यादातर को बीच में ही रोक लिया गया, लेकिन कुछ मिसाइलें अपने लक्ष्य तक पहुंचीं और कई जगहों पर जान-माल का नुकसान हुआ, जिसमें 28 लोगों की मौत भी हुई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें