फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Port Fire: आग बुझाने को रूस भेजेगा विमान, ईरानी बंदरगाह पर धमाके में हताहत हो चुके हैं 840 से अधिक लोग

Mon, 28 Apr 2025 12:01 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को / मस्कट

सार

ईरानी बंदरगाह पर लगी आग बेहद रौद्र रूप धारण कर चुकी है। बंदर अब्बास बंदरगाह धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 पहुंच चुकी है। आग के कारण 800 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
व्लादिमीर पुतिन, रूसी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी बंदरगाह बंदर अब्बास पर रसायन में हुए विस्फोट के बाद राहत व बचाव कार्य के लिए अपने जहाज भेजने का फैसला किया है। इस बीच, विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है, जबकि 800 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

रूस के आपातकाल मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने हताहतों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मंत्रालय ने कहा कि ईरान की मदद के लिए अग्निशमन में विशेषज्ञता रखने वाला बेरीव बी-200 उभयचर विमान व इल्युशिन आईएल-76 सैन्य परिवहन विमान को भेजा जाएगा।

इस बीच, विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। घायलों की संख्या 800 से अधिक बताई जा रही है। विस्फोट के कुछ घंटों बाद हेलिकॉप्टर आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार करते नजर आए। यह विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब ईरान व अमेरिका ने तेहरान के तेजी से बढ़ते परमाणु कार्यक्रम पर तीसरे दौर की वार्ता के लिए ओमान में शनिवार को मुलाकात की थी।

ईरान में किसी ने भी यह नहीं कहा कि यह विस्फोट किसी हमले के परिणामस्वरूप हुआ है। एक सुरक्षा कंपनी ने बताया कि बंदरगाह पर कथित तौर पर मिसाइल ईंधन के लिए रसायन लाया गया था। निजी सुरक्षा कंपनी एम्ब्रे ने कहा कि बंदरगाह पर मार्च में सोडियम परक्लोरेट रॉकेट ईंधन की खेप आई थी। यह ईंधन चीन से दो जहाजों द्वारा ईरान भेजी गई खेप का हिस्सा है। इस ईंधन का उपयोग ईरान में मिसाइल भंडार को पुन: स्थापित करने के लिए किया जाना था, जो गाजा पट्टी में हमास के साथ युद्ध के दौरान इस्राइल पर सीधे हमलों के कारण समाप्त हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें