फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने खेला बड़ा दांव: पोप-ट्रंप विवाद के बीच इटली को दिया मजाकिया प्रस्ताव, सोशल मीडिया पर छाया पोस्ट

Wed, 15 Apr 2026 10:55 PM IST
Himanshu Singh Chandel वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

ईरान ने इटली को लेकर एक मजाकिया कूटनीतिक पोस्ट कर वैश्विक स्तर पर ध्यान खींचा है। मेलोनी और ट्रंप के बीच कथित मतभेद के बीच ईरान ने खुद को इटली का नया सहयोगी बताने का प्रस्ताव दिया। इस ट्रोल कूटनीति ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी और ईरान की सॉफ्ट पावर रणनीति को भी उजागर किया।
 
विज्ञापन
जार्जिया मेलोनी - फोटो : इंस्टाग्राम @giorgiameloni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया की तनातनी और वैश्विक राजनीति के बीच ईरान ने एक अनोखे अंदाज में कूटनीति दिखाई है। इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच कथित मतभेद के बाद ईरान के एक राजनयिक पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस पोस्ट को ट्रोल कूटनीति कहा जा रहा है।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक मजाकिया जॉब एप्लिकेशन पोस्ट किया। इसमें इटली को नया सहयोगी बनने का प्रस्ताव दिया गया। पोस्ट में दावा किया गया कि इटली की प्रधानमंत्री द्वारा शांति और पोप के समर्थन के बाद अमेरिका से दूरी बढ़ी है। इसी पर तंज कसते हुए ईरान ने खुद को विकल्प के रूप में पेश किया और लिखा कि हम इस खाली जगह के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- शहबाज शरीफ या आसिम मुनीर: कौन संभाल रहा पाकिस्तान की कमान? पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने खोली PAK हुकूमत की पोल
विज्ञापन


क्या कहा गया पोस्ट में?
ईरान ने अपने योग्यता गिनाते हुए 7000 साल पुरानी सभ्यता, संस्कृति, कविता और खान-पान का जिक्र किया। साथ ही ट्रंप पर कटाक्ष करते हुए उन्हें कमांडर इन ग्रीफ कहा गया। पोस्ट में यह भी कहा गया कि ईरान और इटली के बीच केवल आइसक्रीम के आविष्कार को लेकर मजाकिया ठंडी जंग रही है, जिसमें फालूदा और जेलाटो का जिक्र किया गया।



सोशल मीडिया पर कैसी प्रतिक्रिया आई?
इस पोस्ट के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे बेहद रचनात्मक और मजेदार बताया, तो कुछ ने इतिहास और सभ्यता को लेकर बहस छेड़ दी। कई लोगों ने इसे गले लगाने वाली कूटनीति का नया रूप बताया, जहां सख्त राजनीति के बीच हल्के अंदाज में संदेश दिया गया।
विज्ञापन

 
कहा जा रहा हैं कि यह पोस्ट केवल मजाक नहीं, बल्कि सॉफ्ट पावर दिखाने की कोशिश भी है। ईरान ने इस तरह के संदेश से अपनी छवि को सकारात्मक और सांस्कृतिक रूप में पेश करने का प्रयास किया है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि बदलते वैश्विक समीकरणों में देश अब पारंपरिक कूटनीति के साथ नए तरीके भी अपना रहे हैं।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें