ईरानी संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख इब्राहिम अजीजी ने बधुवार को अमेरिका पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य उनके लिए बंद कर दिया जाएगा, जो नए नियमों का पालन नहीं करेंगे। अजीजी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शासन बदलने का सपना तो किया है, लेकिन क्षेत्र के समुद्र में।
इब्राहिम अजीजी ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, आखिरकार ट्रंप ने शासन परिवर्तन का सपना तो पूरा किया है, लेकिन क्षेत्र के समुद्र में। होर्मुज जलडमरूमध्य निश्चित तौर पर खुला रहेगा। लेकिन आपके लिए नहीं। यह उन लोगों के लिए होगा, इस्लामी गणराज्य ईरान के नए नियमों का पालन करेंगे। 47 साल की मेहमाननवाजी का दौर खत्म हो गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा?
मंगलवार को ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि अमेरिका जल्द ही ईरान से बाहर निकल आएगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, मुझे बस ईरान से निकलना है और हम बहुत जल्द ऐसा करेंगे। इसके बाद वे खुद ही गिर जाएंगे। आज शेयर बाजार लगभग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि दो उन्हें दो बातें पता हैं। पहली- हमारा देश सुरक्षित है। हमें थोड़ा रास्ता (तरीका) बदलना पड़ा, क्योंकि हमारे पास खामेनेई नाम का एक पागल व्यक्ति था, जो अब हमारे बीच नहीं है। हमने पहले शासन परिवर्तन कर लिया है। हमने एक शासन को हटाया। फिर दूसरे को हटाया। अब हमारे पास ऐसे लोगों का समूह है, जो बहुत अलग हैं। जो ज्यादा पहुंच में हैं।
ये भी पढ़ें:
पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष: दोनों देशों ने फिर शुरू की बातचीत, युद्ध विराम की कोशिशों में जुटा चीन
कई वर्षों तक परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा ईरान: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि वह बिना किसी समझौते के भी वहां से निकल जाएंगे। उन्होंने कहा, 'नहीं..उन्हें मेरे साथ समझौता करने की जरूरत नहीं है। जब हमें लगेगा कि उन्हें लंबे समय के लिए पाषाण युग में पहुंचा दिया गया है और वे परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे, तब हम वहां से निकल जाएंगे। समझौता हो या न हो, इससे फर्क नहीं पड़ता। हालांकि, संभवना है कि समझौता हो जाएगा, क्योंकि वे समझौता करना चाहते हैं। वे मुझसे ज्यादा समझौते करना चाहते हैं। लेकिन, जल्द यह सब खत्म हो जाएगा। वे कई वर्षों तक परमाणु हथियार नहीं बना पाएंगे।