फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में अब किसकी सरकार?: ट्रंप का ताजा बयान- नेतृत्व के चयन में मेरी भूमिका जरूरी; मोजतबा खामेनेई मंजूर नहीं

Thu, 05 Mar 2026 10:22 PM IST
Himanshu Singh Chandel वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

Trump Statement: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले नेता के चयन में उनकी भूमिका जरूरी होनी चाहिए। उन्होंने अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को संभावित उत्तराधिकारी मानने पर आपत्ति जताई और कहा कि ईरान को ऐसा नेता चाहिए जो शांति और सामंजस्य ला सके।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में सत्ता के भविष्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के अगले नेता के चयन में उनकी भी भूमिका होनी चाहिए। ट्रंप ने साफ कहा कि अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाया जाना उन्हें स्वीकार नहीं होगा। उनके इस बयान के बाद ईरान के नेतृत्व को लेकर वैश्विक राजनीति में नई बहस छिड़ गई है और इस मुद्दे पर कई देशों की नजर बनी हुई है।
विज्ञापन


एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान में ऐसा नेतृत्व होना चाहिए जो देश में शांति और स्थिरता ला सके। उन्होंने कहा कि अगर पुराने सिस्टम से जुड़े कठोर विचार वाले नेताओं को ही आगे लाया गया तो हालात और खराब हो सकते हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहिए ताकि ईरान में ऐसा नेतृत्व सामने आए जो क्षेत्र में तनाव कम कर सके और शांति का रास्ता अपनाए।

क्या कहा ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को लेकर?
ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि मोजतबा खामेनेई उन्हें स्वीकार नहीं हैं। उनका मानना है कि अगर उन्हें सर्वोच्च नेता बनाया जाता है तो इससे ईरान की राजनीति में कड़ा रुख और मजबूत होगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान को ऐसे नेता की जरूरत है जो देश में सामंजस्य और शांति ला सके। उनके अनुसार केवल सत्ता बदलने से हालात नहीं बदलेंगे, बल्कि नेतृत्व की सोच भी बदलनी जरूरी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ईरान पर बमबारी के बीच रूस की नई रणनीति?: विदेश मंत्री लावरोव की हुंकार- US और इस्राइल को हमले करने से रोकेंगे

मोजतबा खामेनेई क्यों माने जा रहे हैं मजबूत दावेदार?
मोजतबा खामेनेई को लंबे समय से ईरान के सत्ता ढांचे में प्रभावशाली माना जाता है। बताया जाता है कि उन्होंने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के साथ मजबूत संबंध बनाए हैं और धार्मिक प्रतिष्ठानों में भी उनका प्रभाव बढ़ा है। इसी कारण उन्हें अपने पिता के बाद सर्वोच्च नेता पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर उनका चयन होता है तो यह ईरान की मौजूदा नीतियों को जारी रखने का संकेत होगा।
विज्ञापन


ट्रंप ने वेनेजुएला का उदाहरण क्यों दिया?
ट्रंप ने अपने बयान में वेनेजुएला का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि जैसे वेनेजुएला के राजनीतिक घटनाक्रम में अमेरिका की भूमिका रही थी, वैसे ही ईरान के मामले में भी उन्हें शामिल होना चाहिए। ट्रंप के अनुसार अंतरराष्ट्रीय राजनीति में कई बार ऐसे फैसले होते हैं जिनका असर पूरे क्षेत्र की स्थिरता पर पड़ता है, इसलिए अमेरिका की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

 अन्य वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें