फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्मुज किसी बेवकूफ के ट्वीट पर नहीं खुलेगा: ईरान ने ऑडियो संदेश जारी कर ट्रंप को चिढ़ाया, कहा- रास्ता बंद है

Sun, 19 Apr 2026 03:01 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्रिटोरिया (दक्षिण अफ्रीका)

सार

दक्षिण अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने एक वायरल ऑडियो क्लिप का हवाला देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 'इडियट' कहा है। यह घटना होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने के ईरान के फैसले के बाद उपजे राजनयिक विवाद का हिस्सा है।
विज्ञापन
होर्मुज जलडमरूमध्य अभी भी बंद। - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच दक्षिण  दक्षिण अफ्रीका में स्थित ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर सोशल मीडिया के जरिए तीखा हमला किया है। एक वायरल समुद्री ऑडियो क्लिप को लेकर दूतावास ने ट्रंप को निशाना बनाते हुए विवाद खड़ा कर दिया। यह पूरा मामला उस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद शुरू हुआ, जिसे इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना का रेडियो संदेश बताया जा रहा है।

विज्ञापन


इस ऑडियो में 'इडियट' शब्द सुनाई देता है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे किए गए। कुछ लोगों ने इसे ईरान के विदेश मंत्री के लिए बताया, लेकिन ईरानी दूतावास ने इन दावों को खारिज कर दिया। प्रिटोरिया स्थित ईरानी मिशन ने ट्रंप को 'इडियट' करार दिया है। दूतावास ने दावा किया कि वायरल मैसेज में इस्तेमाल किया गया शब्द ट्रंप के लिए था, न कि ईरान के किसी अधिकारी के लिए।
 
होर्मुज जलडमरूमध्य पर सख्त नियंत्रण का दावा
वायरल ऑडियो में आईआरजीसी नौसेना की ओर से जहाजों को चेतावनी दी गई है कि होर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह ईरान के नियंत्रण में है। समुद्री चैनल 16 पर जारी संदेश में कहा गया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग को खोलने का फैसला केवल ईरान के शीर्ष नेतृत्व के आदेश से होगा, किसी बाहरी दबाव से नहीं। इसके साथ ही यह भी कहा गया कि जो जहाज इस मार्ग से गुजरना चाहते हैं, उन्हें ईरानी नौसेना से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


नियम तोड़ने पर सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
आईआरजीसी ने साफ शब्दों में कहा है कि यदि कोई जहाज बिना अनुमति जलडमरूमध्य पार करने की कोशिश करता है, तो उसे निशाना बनाया जा सकता है। खासतौर पर उन जहाजों को लेकर चेतावनी दी गई है, जिनका संबंध ईरान के विरोधी देशों से है।

अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप
ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने युद्धविराम की शर्तों का पालन नहीं किया और ईरानी जहाजों व बंदरगाहों पर लगी पाबंदियां नहीं हटाईं। इसी के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया गया है। पहले ईरान ने सीमित तौर पर गैर-सैन्य जहाजों को गुजरने की अनुमति दी थी, लेकिन अब यह व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है।

अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर बढ़ा खतरा
जलडमरूमध्य बंद होने के बाद IRGC ने क्षेत्र में सभी जहाजों को हाई अलर्ट पर रहने की चेतावनी दी है। कहा गया है कि कोई भी जहाज फारस की खाड़ी या ओमान सागर से आगे बढ़ने की कोशिश न करे, अन्यथा इसे दुश्मन के साथ सहयोग माना जाएगा। ईरान ने यह भी दोहराया कि इस क्षेत्र में नियम तय करने का अधिकार केवल उसकी नौसेना के पास है। होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में यहां बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजार और समुद्री व्यापार दोनों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें