फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran War: ईरान ही नहीं, पश्चिम एशिया के इन देशों में भी बरपा मौत का कहर; किन देशों में कितनी मौतें?

Sun, 01 Mar 2026 08:31 PM IST
अमन तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,तेल अवीव

सार

ईरान के मिसाइल और ड्रोन हमलों से इजराइल और खाड़ी देशों में भारी तबाही हुई है। इजराइल के बेत शेमेश में 9 लोगों की मौत हुई और एक प्रार्थना स्थल तबाह हो गया। यूएई और कुवैत में भी मौतें हुई हैं। शनिवार से जारी इस संघर्ष में ईरान में सबसे ज्यादा 201 लोगों की जान गई है।

विज्ञापन
इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच कहां कितने लोग हुए हताहत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल की एयर स्ट्राइक के जवाब में ईरान ने एक बार फिर मिसाइलें दागी हैं। इस हमले से इस्राइल के साथ-साथ खाड़ी देशों में भी जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। इस्राइल के बेत शेमेश शहर में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल हमले में मरने वालों की संख्या अब नौ हो गई है। बचाव दल ने मलबे के नीचे से एक और शव निकाला है।

यह मिसाइल शहर के रिहायशी इलाके में गिरी थी। इससे वहां मौजूद एक सिनेगॉग (यहूदी प्रार्थना स्थल) पूरी तरह तबाह हो गया। हमले में एक पब्लिक बम शेल्टर और आसपास के घरों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बेत शेमेश के मेयर शमूएल ग्रीनबर्ग ने बताया कि अभी भी 20 लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। प्रशासन उन्हें ढूंढने की हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  ईरान के दिल पर हमला: खामेनेई और उनके ठिकाने को कैसे बनाया गया निशाना? IDF ने जारी किया हमले का वीडियो

ईरान की इस जवाबी कार्रवाई का असर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पर भी पड़ा है। वहां हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश के नागरिक शामिल हैं। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि उन्होंने 165 बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाया, जिनमें से 152 को मार गिराया। इसके अलावा दो क्रूज मिसाइलों को भी बीच में ही रोक दिया गया। मंत्रालय ने कुल 541 ईरानी ड्रोन का पता लगाया, जिनमें से 506 को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


पड़ोसी देश कुवैत में भी तनाव का असर दिखा है। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि क्षेत्र के ताजा घटनाक्रम के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज अल-अदान अस्पताल में चल रहा है। ईरान ने यह हमले अमेरिका और इस्राइल की कार्रवाई के जवाब में किए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसे हालात बन गए हैं।
विज्ञापन




शनिवार से शुरू हुए अमेरिका-इस्राइल और ईरान संघर्ष के बीच अब तक किस देश में कितने लोग हताहत हुए है। बिंदुवार तरीके से समझें-
  • ईरान: 201 लोगों की मौत हुई और 747 लोग घायल हुए हैं।
  • संयुक्त अरब अमीरात: 3 लोगों की मौत हुई और 58 लोग घायल हुए हैं।
  • इराक: 2 लोगों की मौत हुई और 5 लोग घायल हुए हैं।
  • कुवैत: 1 व्यक्ति की मौत हुई और 32 लोग घायल हुए हैं।
  • कतर: 16 लोग घायल हुए हैं।
  • ओमान: 5 लोग घायल हुए हैं।
  • बहरीन: 4 लोग घायल हुए हैं।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें