फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran War: 'परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हुआ ईरान', ट्रंप बोले- शांति वार्ता के लिए जा सकते हैं पाकिस्तान

Fri, 17 Apr 2026 01:14 AM IST
Nitin Gautam पीटीआई/एएनआई, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने पर सहमत हो गया है और वह अपना संवर्धित यूरेनियम भी सौंपने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि ट्रंप ने ये भी कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ तो युद्ध होगा। 
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईरान, परमाणु हथियार नहीं बनाने पर राजी हो गया है और ईरान अपना संवर्धित यूरेनियम भी सौंपने को तैयार हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ये भी कहा कि अगर सबकुछ सही रहा तो वे जल्द ही शांति वार्ता पर बात करने के लिए पाकिस्तान जा सकते हैं। 
विज्ञापन


'ईरान संवर्धित यूरेनियम देने के लिए तैयार हुआ'
मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'हम ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हो। अगर ऐसा होता है तो इससे काफी परेशानी होगी। ये बेहद अहम है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रखने के लिए तैयार भी हो गया है। वे इसके लिए मान गए हैं और उन्होंने परमाणु डस्ट को भी हमें सौंपने की सहमति दे दी है। हम ईरान के साथ कई समझौते करने जा रहे हैं और मुझे लगता है कि सबकुछ बहुत सकारात्मक होगा।'



'समझौता नहीं हुआ तो फिर युद्ध शुरू होगा'
ईरान के साथ बातचीत पर ट्रंप ने कहा, हम बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमें संघर्ष विराम को बढ़ाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। ईरान सौदा करना चाहता है और हम भी बहुत अच्छे से उनके साथ बात कर रहे हैं। हम ये चाहते हैं कि उनके पास परमाणु हथियार न रहें और ये एक अहम मुद्दा है। आज ईरान उन बातों को मानने के लिए तैयार है, जिन्हें वे दो महीने पहले नहीं मान रहा था। ट्रंप ने कहा, स्टॉक मार्केट बेहतर स्थिति में है। तेल के दाम गिर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही ईरान के साथ समझौता कर लेंगे। ट्रंप ने ये भी चेतावनी दी कि अगर ईरान के साथ समझौता नहीं हो सका तो युद्ध जारी रहेगा। 
विज्ञापन


ईरान से समझौता हुआ तो पाकिस्तान जा सकते हैं ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक बार फिर दावा किया कि ईरान के साथ चल रही बातचीत में प्रगति हो रही है और यदि कोई शांति समझौता होता है तो वे उसके हस्ताक्षर कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। ट्रंप ने संकेत दिया कि यदि यह समझौता पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होता है, तो वह वहां जाने पर विचार कर सकते हैं। इस दौरान ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की मध्यस्थ के रूप में भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा, 'फील्ड मार्शल बेहतरीन रहे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी बहुत अच्छा काम किया है, इसलिए मैं जा सकता हूं। वे चाहते हैं कि मैं आऊं।'

'पीएम मोदी के साथ अच्छी बातचीत हुई'
ट्रंप ने पीएम मोदी के साथ हालिया बातचीत का भी जिक्र किया और प्रधानमंत्री मोदी को अपना दोस्त बताया। ट्रंप ने कहा, 'मेरी पीएम मोदी से अच्छी बातचीत हुई। वे मेरे दोस्त हैं और वे बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमारी बातचीत अच्छी रही।' पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया और समुद्री नौवहन की सुरक्षा के हालात पर हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप से फोन पर बात की थी। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें