फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran Israel Ceasefire: 'मेरी बीबी से बात कराओ', जानिए ट्रंप ने कैसे कराया ईरान-इस्राइल में संघर्ष विराम

Tue, 24 Jun 2025 09:01 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ईरान इस्राइल के बीच संघर्ष विराम समझौता ऐसे समय हुआ है, जब इस संघर्ष के पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का खतरा बढ़ गया था। दरअसल शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और इस्राइल के बीच संघर्ष विराम समझौता करा दिया है। इसके लिए ट्रंप ने सोमवार को इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की। वहीं ट्रंप की टीम ने, जिसमें उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल थे, उन्होंने ईरान की सरकार के साथ बात की। 
विज्ञापन


दोनों देशों में बनी संघर्ष विराम पर सहमति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि इस्राइल संघर्ष विराम के लिए मान गया है और उसने कहा है कि जब तक ईरान उन पर हमला नहीं करेगा, वो भी नया हमला नहीं करेंगे। वहीं ईरान ने भी संकेत दिए हैं कि वे कोई नया हमला नहीं करेंगे। ईरान से संघर्ष विराम को लेकर बात करने वाली टीम में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ शामिल थे। 

व्हाइट हाउस के अधिकारी ने बताया कि 'ट्रंप ने सोमवार रात को अपनी टीम को निर्देश दिया कि चलिए ईरानियों से फोन पर बात करते हैं। मेरी बीबी से बात कराओ ताकि शांति वार्ता कराई जा सके।' गौरतलब है कि ईरान इस्राइल के बीच संघर्ष विराम समझौता ऐसे समय हुआ है, जब इस संघर्ष के पूरे पश्चिम एशिया में फैलने का खतरा बढ़ गया था। दरअसल शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Israel Iran Ceasefire: 'इस्राइल और ईरान मेरे पास आए और शांति की गुहार लगाई', ट्रंप ने बताई सीजफायर की वजह
विज्ञापन


अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान ने किया हमला
इस हमले में अमेरिका ने बंकर बस्टर बमों का इस्तेमाल किया और ईरान के फोर्डो, नतांज और इस्फहान परमाणु केंद्रों को भारी नुकसान होने का दावा किया गया। इसके बाद ईरान ने भी बदला लेने की बात कही। सोमवार रात को ईरान ने कतर में स्थित अमेरिका के सैन्य अड्डे पर मिसाइल हमले किए। हालांकि इन हमलों में किसी तरह के बड़े नुकसान की खबर नहीं है। 34 साल में पहली बार हुआ कि किसी देश ने अमेरिकी सेना पर हमला किया था। इससे आशंका बढ़ गई थी कि पश्चिम एशिया में संघर्ष अब लंबा खिंच सकता है। हालांकि ट्रंप ने सभी को चौंकाते हुए संघर्ष विराम का एलान कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें