फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान ने पश्चिमी देशों पर लगाया इस्लामोफोबिया बढ़ाने का आरोप, न्यूजीलैंड हमले का दिया हवाला

Sat, 16 Mar 2019 12:41 PM IST
Priyesh Mishra भाषा, तेहरान
विज्ञापन
हसन रूहानी
विज्ञापन
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने न्यूजीलैंड नरसंहार में 49 नमाजियों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने के बाद पश्चिमी सरकारों पर ‘‘इस्लामोफाबिया’’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी एक बयान में रूहानी ने कहा कि गोलीबारी दर्शाती है कि ‘‘ कुछ पश्चिमी सरकारें दुर्भाग्यवश पश्चिम में इस्लामोफोबिया (इस्लाम से डर) को बढ़ावा दे रही हैं जिसका हम सबको मिलकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। ’’ 

इस बीच, अंकारा ने हमलावर के कई बार तुर्की आने के संबंध में अपनी जांच शुरू कर दी है। तुर्की के एक अधिकारी ने बिना तारीख बताए कहा कि मामले में गिरफ्तार ऑस्ट्रेलियाई कई बार तुर्की आया और लंबे समय तक यहां रहा।
विज्ञापन


नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमें लगता है कि संदिग्ध संभवत: अन्य देशों यूरोप, एशिया और अफ्रीका भी गया था। हम संदिग्ध की गतिविधियों और देश में उसके संबंधों का पता लगा रहे हैं।’’ 

ऑस्ट्रेलिया में जन्मे ब्रेंटन टारेंट (28) ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों में गोलीबारी कर 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें