फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान में बड़ा हादसा: एक ईंधन टैंकर विस्फोट में 11 लोगों की मौत, कई अन्य गंभीर रूप से घायल

Sun, 06 Sep 2026 03:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी ईरान में एक ईंधन टैंकर में विस्फोट हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। ईरान की न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि हादसा राजधानी तेहरान से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में कुर्दिश शहर सनंदाज के करीब हुआ। जहां एक ईंधन टैंकर ने ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास कई कारों को टक्कर मार दी। इसके बाद टैंकर में आग के साथ विस्फोट हो गया। 
विज्ञापन


ब्रेक में खराबी के चलते हुए हादसा
ईरानी मीडिया के अनुसार, टैंकर के ब्रेक में खराबी के चलते ये हादसा हुआ। घायलों को अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। इससे पहले साल 2018 में भी सनंदाज के पास एक ईंधन टैंकर और एक इंटरसिटी यात्री बस के बीच इसी तरह की सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए थे।

ईरान में हर साल सड़क और यातायात दुर्घटनाओं में 17,000 से अधिक लोग मारे जाते हैं। विशेषज्ञ उच्च मृत्यु दर के लिए असुरक्षित वाहनों, यातायात नियमों की अनदेखी और अपर्याप्त आपातकालीन सेवाओं को जिम्मेदार मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें