फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम एशिया संकट: ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने आसिम मुनीर से फोन पर की बात, युद्धविराम को लेकर हुआ मंथन

Fri, 24 Apr 2026 03:45 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और इराकी कुर्द नेता नेचिरवन बरजानी से फोन पर बात की। इन वार्ताओं का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा की समीक्षा करना और युद्धविराम से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करना था। 
 
विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के साथ अपनी कूटनीतिक सक्रियता बढ़ा दी है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाक के सैन्य नेतृत्व के साथ टेलीफोन पर महत्वपूर्ण चर्चा की है। इस बातचीत का मुख्य केंद्र क्षेत्रीय सुरक्षा और अमेरिका के साथ युद्धविराम से जुड़े मुद्दे रहे।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार के साथ विस्तृत चर्चा की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ उन क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया, जो वर्तमान में पूरे मुस्लिम जगत और पड़ोसी देशों को प्रभावित कर रही हैं।

सैन्य नेतृत्व के साथ संवाद
राजनयिक स्तर पर बातचीत के अलावा अराघची ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से भी फोन पर संपर्क साधा। तसनीम के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना प्रमुख और ईरानी विदेश मंत्री के बीच हुई इस बातचीत में युद्धविराम से संबंधित मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: India-US Ties: 'दोनों देशों के रिश्तों में विश्वास की कमी', विशेषज्ञ बोले- भरोसा फिर से बहाल करने की जरूरत
विज्ञापन


कुर्द नेतृत्व से भी साधा संपर्क
इतना ही नहीं, अब्बास अराघची ने केवल पाकिस्तान तक ही खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने इराक के कुर्द क्षेत्र के राष्ट्रपति नेचिरवन बरजानी के साथ भी एक अलग फोन कॉल के माध्यम से संवाद किया। इराक और उसके कुर्द क्षेत्र के साथ ईरान के संबंध हमेशा संवेदनशील और महत्वपूर्ण रहे हैं। पश्चिम एशिया संकट के बीच ईरान इस समय क्षेत्र के महत्वपूर्ण देशों के साथ एक आम सहमति बनाने की कोशिश कर रहा है, जिससे तनाव को और अधिक बढ़ने से रोका जा सके। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें