फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान: तेल-गैस पाइपलाइन में विस्फोट, तीन कर्मियों की मौत, चार घायल

Wed, 07 Jul 2021 02:02 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, तेहरान

सार

  • अर्द्ध सरकारी ‘मेहर’ एजेंसी सहित कई समाचार संस्थानों ने बताया कि विस्फोट ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण-पश्चिम में आइंखोश क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन
gas pipeline - फोटो : .incoreinsightlytics.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान के दक्षिण-पश्चिम में मंगलवार को एक पंप हाउस में तेल और गैस पाइपलाइन में विस्फोट होने से तीन कर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन


अर्द्ध सरकारी ‘मेहर’ एजेंसी सहित कई समाचार संस्थानों ने बताया कि विस्फोट ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 500 किलोमीटर (310 मील) दक्षिण-पश्चिम में आइंखोश क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


अब यह पता नहीं चला है कि घायलों की स्थिति कैसी है और न ही यह बताया गया है कि विस्फोट का कारण क्या था। ईरान के तेल मंत्री बिजन जांगनेह ने दुर्घटना का कारण पता करने के लिए जांच के आदेश दिए हैं और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें