फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान का सैन्य नेतृत्व तबाह: अमेरिका-इस्राइल हमलों में मारे गए कमांडर-इन-चीफ, सेना के सात अफसरों की भी मौत

Sun, 01 Mar 2026 09:26 AM IST
Love Gaur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

US-Israel Attacks On Iran: अमेरिका-इस्राइल हमलों में ईरान का सैन्य नेतृत्व तबाह हो गया है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर की मौत हो गई है। इसी के साथ ईरानी रक्षा नेतृत्व के 7 वरिष्ठ अधिकारी भी मारे गए हैं।
विज्ञापन
ईरानी डिफेंस लीडरशिप के 7 सीनियर अधिकारी मारे गए - फोटो : x-@IDF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्राइल और अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभियान में ईरान का सैन्य नेतृत्व तबाह हो चुका है। इस्राइली वायु सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर बम बरसाए, जिसके चलते ईरान को बड़ा नुकसान पहुंचा है। इस्राइल सेना (आईडीएफ) के दावा किया है कि हवाई हमलों में ईरानी रक्षा नेतृत्व के सात वरिष्ठ अधिकारी को मार दिया है।
विज्ञापन


इस्राइल रक्षा बलों (IDF) ने रविवार को घोषणा की है कि ईरान में किए गए सटीक हवाई हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रमुख सहित सात वरिष्ठ ईरानी सैन्य कमांडर मारे गए हैं। आईडीएफ ने इन हमलों को ईरान के सैन्य और रणनीतिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाला एक बड़ा संयुक्त अभियान बताया है।

प्रमुख कमांडर और उनकी भूमिका
आईडीएफ के अनुसार मारे गए वरिष्ठ अधिकारियों में अली शामखानी का भी नाम है, जो सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के एक वरिष्ठ सलाहकार और ईरान के रक्षा प्रतिष्ठान में एक प्रमुख व्यक्ति थे। आईडीएफ ने बताया कि शामखानी को पिछले साल के संघर्षों के दौरान भी निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन


कमांडर-इन-चीफ मोहम्मद पाकपुर की मौत
इसके अलावा इस्राइल सेना ने मोहम्मद पाकपुर की मौत की पुष्टि की है, जिन्हें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स का कमांडर बताया गया है। आईडीएफ ने मोहम्मद पाकपुर पर 'इस्राइलको नष्ट करने की साजिश' का नेतृत्व करने और इस्राइल ठिकानों के खिलाफ निर्देशित मिसाइल और ड्रोन अभियानों की निगरानी करने का आरोप लगाया है।

इस्राइल के खिलाफ साजिश का आरोप
इस्राइल द्वारा मारे गए अन्य प्रमुख अधिकारियों में सालेह असादी, मोहम्मद शिराजी, रक्षा मंत्री अजीज नासिरजादेह और ईरान के SPND हथियार विकास निकाय से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इस्राइल का आरोप है कि इन अधिकारियों ने मिसाइल उत्पादन, क्षेत्रीय प्रॉक्सी समूहों के साथ समन्वय और परमाणु विकास से जुड़ी परियोजनाओं सहित परिष्कृत हथियार कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि ईरान ने इस्राइल द्वारा बताए गए कमांडरों की मौत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।



ये भी पढ़ें: ईरान बोला- खामेनेई की मौत का लेंगे बदला, IRGC ने जारी की अमेरिकी सैन्य अड्डों पर विनाशकारी हमले की चेतावनी
विज्ञापन

 
  • अली शमखानी: सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई के सलाहकार।
  • मोहम्मद पाकपुर: इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ।
  • अजीज नासिरजादेह: ईरान के रक्षा मंत्री।
  • सालेह असादी, मोहम्मद शिराजी, हुसैन जबल अमेलियन और रेजा मोजाफरी निया: ये सभी आईआरजीसी और सैन्य खुफिया से जुड़े आला अफसर थे।
अन्य वीडियो

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें