फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहरीन में दो शियाओं को फांसी, ईरान ने की निंदा, कहा- असहमति करने वालों को निशाना बना रही सरकार

Mon, 29 Jul 2019 06:31 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ईरान ने खाड़ी देश बहरीन में शिया समुदाय के दो लोगों को फांसी दिए जाने की कड़ी निंदा की है। ईरान ने आरोप लगाया कि बहरीन में असहमति रखने वालों को सरकार निशाना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को फायरिंग स्क्वॉड की टीम ने आतंकवाद के मामले में दोषी ठहराए 25 साल के अली अल-अरब और 24 वर्षीय अहमद अल-मलाली को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


अली और मलाली को फरवरी, 2017 में गिरफ्तार किया गया था। एक साल बाद 2018 में इन्हें मौत की सजा सुनाई गई। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसवी ने दोनों युवाओं की सजा पर बहरीन सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया कि बहरीन में लगातार राजनीतिक विरोधियों खासकर शियाओं का दमन किया जा रहा है। बिना निष्पक्ष सुनवाई विरोधियों को सजा दी जा रही है। बहरीन को ऐसी सजा पर रोक लगानी चाहिए।

बता दें कि राजनीतिक सुधार की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने 2011 में प्रदर्शन किया था। इस दौरान काफी हिंसा हुई थी। तब से अब तक सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके बाद से बहरीन में हिंसा और तनाव का दौर चल रहा है। बहरीन का आरोप है कि ईरान समर्थित शिया संगठन देश को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें