अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्हाइट हाउस में कार्यकाल के मात्र कुछ दिन शेष हैं। इसका फायदा उठाते हुए ईरान ने सोमवार को पश्चिमी जगत को दोहरी चुनौती दी है।
जहां एक ओर ईरान ने डंके की चोट पर अपने परमाणु कार्यक्रम को गति देते हुए यूरेनियम को 20 फीसदी एनरिच (संवर्धित) करने का काम शुरू किया, वहीं दक्षिण कोरिया के मालवाहक जहाज को जबरन अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार ईरान ने अपने भूमिगत फोर्दो परमाणु संयंत्र में यूरेनियम को बीस फीसदी शुद्धता तक संवर्धित करना शुरू कर दिया है।
तेहरान द्वारा उठाए गए इस कदम को अंतरराष्ट्रीय परमाणु समझौते का सबसे बड़ा उल्लंघन माना जा रहा है। परमाणु बम बनाने के लिए यूरेनियम को 90 फीसदी तक शुद्ध करना होता है। लेकिन व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के मात्र कुछ दिन बचे होने का फायदा उठाते हुए ईरान ने सोमवार को पश्चिमी जगत को दोहरी चुनौती दी।
डंके की चोट पर जहां उसने अपने परमाणु कार्यक्रम को गति देते हुए यूरेनियम को 20 फीसदी एनरिच (संवर्धित) करने का काम शुरू कर दिया वहीं दक्षिण कोरिया के मालवाहक जहाज को जबरन अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, ईरान ने कोरियाई बैंकों में अपने खातों पर लगाई गई रोक हटवाने के लिए यह कदम उठाया है।