फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia: पश्चिम एशिया युद्ध में हूती विद्रोहियों की भी एंट्री, वैश्विक शिपिंग और तेल सप्लाई पर मंडराया खतरा

Sun, 29 Mar 2026 02:16 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पश्चिम एशिया में युद्ध अब और गंभीर होता जा रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोही शामिल होने से तेल, गैस सप्लाई और वैश्विक व्यापार पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। क्या इस संघर्ष से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और बाजार स्थिरता भी प्रभावित होगी?
विज्ञापन
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध अब और जटिल होता जा रहा है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के इस संघर्ष में शामिल होने से वैश्विक व्यापार, तेल सप्लाई और समुद्री सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। ईरान समर्थित हूती समूह ने दावा किया है कि उन्होंने इस्राइल पर मिसाइल हमले किए हैं।

विज्ञापन


इस घटनाक्रम के साथ ही युद्ध को एक महीना पूरा हो चुका है और अब यह संघर्ष क्षेत्रीय से वैश्विक असर दिखाने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हूती विद्रोही फिर से रेड सी और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में जहाजों को निशाना बनाते हैं, तो दुनिया के करीब 12% व्यापार पर असर पड़ सकता है।

तेल और गैस सप्लाई पर असर
इस युद्ध के कारण पहले ही तेल और प्राकृतिक गैस की सप्लाई प्रभावित हो चुकी है। उर्वरकों की कमी और हवाई यात्रा में बाधाएं भी सामने आई हैं। ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण ने बाजारों में अस्थिरता बढ़ा दी है, जिससे कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन


अमेरिका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई जारी
अमेरिका और इस्राइल लगातार ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 11,000 से अधिक हमले किए जा चुके हैं। वहीं, ईरान भी मिसाइल और ड्रोन के जरिए जवाबी कार्रवाई कर रहा है, जिससे खाड़ी देशों में भी सुरक्षा अलर्ट जारी है। 

विश्वविद्यालयों को भी निशाना बनाने की धमकी
तनाव के बीच ईरान ने पहली बार क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी और इस्राइली विश्वविद्यालयों को भी निशाना बनाने की चेतावनी दी है। इससे स्थिति और गंभीर हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हूती विद्रोही फिर से जहाजों पर हमले बढ़ाते हैं, तो इससे न केवल तेल कीमतें बढ़ेंगी, बल्कि वैश्विक समुद्री सुरक्षा भी अस्थिर हो जाएगी।

बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य, जो स्वेज नहर के लिए अहम रास्ता है, इस समय सबसे संवेदनशील क्षेत्र बना हुआ है। इस संघर्ष में अब तक 3,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। गाजा, लेबनान और ईरान के कई हिस्सों में हमले जारी हैं।
विज्ञापन


अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें