फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भ्रामक कहानी फैला रहा अमेरिका': ट्रंप के बयान पर ईरान का पलटवार, 1953 के तख्तापलट की क्यों दिलाई याद?

Sun, 15 Nov 2026 08:04 AM IST
नितिन गौतम एएनआई, तेहरान

सार

ईरान ने अमेरिका पर 1953 में सीआईए की मदद से तेहरान में तख्तापलट की साजिश रचने का आरोप लगाया है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका युद्ध की जिम्मेदारी से बचने के लिए भ्रामक कहानियां गढ़ रहा है। 
विज्ञापन
इस्माइल बघाई, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता - फोटो : X@IRIMFA_SPOX
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि ईरान साल 1979 की इस्लामिक क्रांति के बाद से ही अमेरिका के खिलाफ युद्ध कर रहा है। ईरान ने ट्रंप के बयान पर तीखा जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका इस तरह की बातें कर भ्रामक कहानी फैला रहा है और ईरान के खिलाफ सैन्य हमले करने की अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन


ईरान ने अमेरिका को दिलाई सीआईए के तख्तापलट की याद
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'अमेरिकी अधिकारी अब ईरान के खिलाफ अपने गैर-कानूनी हमले की जिम्मेदारी से बचने के लिए एक नई गुमराह करने वाली कहानी लेकर आए हैं। कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया बल्कि ईरान के लोगों ने 1979 की क्रांति से इसे शुरू किया था।'  

बघाई ने कहा, '1979 की ईरानी क्रांति देश की संप्रभुता, आजादी और सम्मान को वापस पाने के बारे में थी, लेकिन अमेरिका 1953 की तख्तापलट की साजिश को भूल गया है, जो ईरानी लोगों के मन में आज भी ताजा हैं।'
विज्ञापन


ईरान के खिलाफ हमले करता रहा है अमेरिका
बघाई ने आरोप लगाया कि अमेरिका बार-बार ईरान के खिलाफ सैन्य हमले करता रहा है और जब दोनों देशों के बीच कूटनीतिक स्तर की बातचीत चल रही थी, तब भी अमेरिका ने नौ महीने से भी कम समय में दो बार हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई और ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों की हत्या हुई। महिलाओं और बच्चों की मौत हुई  और जरूरी बुनियादी ढांचा तबाह हो गया। 

1953 के तख्तापलट की दिलाई याद
ईरान ने कहा, 'अमेरिका के साथ टकराव की कहानी 1979 से भी पहले की है। जिसमें साल 1953 में सीआईए समर्थित तख्तापलट, आठ साल के ईरान-इराक युद्ध के दौरान सद्दाम हुसैन को अमेरिका का समर्थन, खुफिया, सैन्य और वित्तीय मदद और ईरान के खिलाफ रसायनिक हथियारों के इस्तेमाल में तत्कालीन रीगन प्रशासन की कथित मिलीभगत शामिल है।'

ईरान ने अमेरिका पर आरोप लगाया कि जुलाई 1988 में फारस की खाड़ी के ऊपर एक नागरिक विमान को गिराया गया था, जिसमें सवार सभी 290 लोग मारे गए थे। साथ ही ईरान ने अमेरिका के आर्थिक प्रतिबंध, ईरान के साथ बातचीत से अमेरिका का एकतरफा हटना और ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का भी जिक्र किया। बघाई ने कहा कि अमेरिका ने ही ईरान के खिलाफ हमले शुरू किए और वह सैन्य हमलों की जिम्मेदारी से बच नहीं सकता। 

ट्रंप ने क्या कहा, जिस पर ईरान की प्रतिक्रिया आई
बुधवार को आर्लिंग्टन नेशनल सिमेट्री में 2026 के नेशनल वेटरन्स डे के मौके पर ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू नहीं किया और उन्होंने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का बचाव किया। ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू नहीं किया। ईरान साल 1979 से ही अमेरिका के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है और इस पर बहुत पहले ध्यान दिया जाना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें