फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियों मेंः कौन हैं किम जोंग-यैंग?

Thu, 22 Nov 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jong-yang - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 57 साल के किम को इंटरपोल की आमसभा में 101 में से 61 मत प्राप्त हुए हैं। इंटरपोल ने उनकी जीत की पुष्टि की है। किम दक्षिण कोरिया में पुलिस अफसर रह चुके हैं और एक बार दक्षिण कोरिया के सबसे अधिक आबादी वाले इलाके गियॉन्गी के पुलिस प्रमुख भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले वह इंटरपोल के उप-प्रमुख थे और मेंग होंगवेई की गुमशुदगी के बाद से इंटरपोल के कार्यवाहक प्रमुख के तौर पर काम संभाल रहे थे। वे मेंग होंगवेई के कार्यकाल के बचे हुए दो साल तक इस पद पर बने रहेंगे।

हालांकि इस पद पर उनका रहना एक तरह से महज रस्मअदायगी भर ही माना जाएगा, क्योंकि इंटरपोल के रोजाना के काम की जिम्मेदारी महासचिव जरगेन स्टॉक के हाथों में रहेगी।
विज्ञापन


चुनाव के बाद किम ने कहा, ''मौजूदा वक्त में दुनिया के सामने आम जनता की सुरक्षा से जुड़ी कई नई चुनौतियां हैं। इन चुनौतियों से पार पाने के लिए हमें स्पष्ट नजरिए की जरूरत है। हमें भविष्य के लिए भी योजनाएं बनानी होंगी।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें