फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरपोल ने दी पूरी दुनिया को चेतावनी, कोरोना की आड़ में सक्रिय हैं साइबर अपराधी, रहें सावधान

Tue, 24 Mar 2020 01:21 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरपोल (अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन) ने पूरी दुनिया के सभी लोगों को कोरोना वायरस की आड़ में फायदा उठाने वाले साइबर अपराधियों से और ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की चेतावनी दी है। इंटरपोल ने लोगों से कहा है कि सर्जिकल मास्क और सैनिटाइजर जैसी मेडिकल सप्लाई ऑनलाइन खरीदते वक्त अतिरिक्त सावधानी बरतें, क्योंकि साइबर अपराधी स्थिति का फायदा उठाते हुए वित्तीय धोखाधड़ी कर रहे हैं।

विज्ञापन


संगठन के पास अभी तक ऐसे करीब 30 मामले आ चुके हैं। इन मामलों की कड़ी एशिया और यूरोप से जुड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक साइबर अपराधी ऐसे मामलों में लोगों को लाखों डॉलर का चूना लगा चुके हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से सर्जिकल मास्क और सैनिटाइजर जैसी मेडिकल सप्लाई की बाजार में भारी कमी है। इन हालात में कई वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट सामने आए हैं जो ये मेडिकल सप्लाई ऑनलाइन बेचने का दावा करते हैं। 

लोग इन वेबसाइट और अकाउंट से सामान ऑर्डर कर रहे हैं लेकिन उन्हें मेडिकल सप्लाई तो मिलती नहीं है साथ ही वह अपने पैसे से भी हाथ धो बैठ रहे हैं। इस संबंध में इंटरपोल के महानिदेशक जर्गन स्कॉट ने कहा, कोरोना वायरस की वजह से बनी परिस्थितियों और अनिश्चितता का फायदा उठाकर साइबर अपराधी आम लोगों को निशाना बना रहे हैं, जो केवल खुद को और अपने परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, जो भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से मेडिकल सप्लाई खरीदने की सोच रहा है वह उस वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट की विश्वसनीयता को जांचने के बाद ही ऑर्डर करे, अन्यथा वह अपराधियों के चंगुल में आ सकते हैं और अपना पैसा गंवा सकते हैं। जानकारी के अनुसार ऐसे एक मामले में ही हजारों डॉलर की धोखाधड़ी सामने आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें