फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की वजह से इंटरपोल की सालाना महासभा पहली बार टली

Wed, 04 Nov 2020 03:10 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, लियोन।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते पहली बार इंटरपोल की सालाना 89वीं महासभा का आयोजन नहीं किया जाएगा। 194 सदस्यीय देशों की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली इस वार्षिक बैठक में आतंकवाद, संगठित अपराधों और आपराधिक नेटवर्क पर सहयोग के बारे में चर्चा होनी थी।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए इंटरपोल की कार्यकारी समिति इस नतीजे पर पहुंची कि इस साल दुनिया में कहीं भी 89 वां महासभा का आयोजन अनुचित और भौतिक रूप से असंभव है। इंटरपोल ने एक बयान में कहा, कानूनी, तकनीकी और तार्किक वजहों के चलते फिलहाल वर्चुअल बैठक करा पाना संभव नहीं है।


इंटरपोल के महासचिव जेरगन स्टॉक ने कहा, यूएई के अधिकारियों ने कोविड-19 महामारी के कारण सामने आई मुश्किलों के हल की पहचान करने के लिए कड़ी मेहनत की। महासभा नहीं होने के बावजूद हम अपने सहयोगी 194 देशों का हर प्रकार से सहयोग करेंगे। हालांकि, इसके बाद महासभा का आयोजन कब किया जाएगा, इसके लिए नई तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


2022 में भारत में होगी इंटरपोल की 91वीं महासभा
2022 में भारत इंटरपोल की 91वां महासभा की मेजबानी करेगा। इसके लिए भारत का नाम तय है। हालांकि, अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि इस बार जो बैठक स्थगित की गई है, उसका असर दूसरी बैठकों पर पडे़गा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें