फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर क्या वुहान में अंतरराष्ट्रीय जांच कराएगा चीन? यह है जवाब...

Mon, 27 Apr 2020 08:15 PM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : skynews
विज्ञापन

वुहान शहर में कोरोना वायरस के जन्म को लेकर अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में चीन की तरफ से सोमवार को कहा गया कि इस तरह की जांच का कोई कानूनी आधार नहीं है। चीन ने अपनी दलील में कहा कि अतीत में ऐसी महामारियों की जांच में कोई भी निर्णायक परिणाम नहीं आया है।

विज्ञापन


दुनियाभर में कहर बरपा रहे कोरोना वायरस के जन्म के मामले में चीन ने एक निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच का आह्वान किया है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि कोरोना संकट को लेकर लंबे समय तक देश को अभूतपूर्व प्रतिकूल परिस्थितियों और चुनौतियों के लिए तैयार रहना चाहिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कोरोना वायरस के मूल (सोर्स) को लेकर जांच का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है जांच में पता चलेगा कि कोरोना वायरस कहा से पैदा हुआ है, कहीं यह वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से तो नहीं निकला। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कोरोना वायरस के मूल के लिए बीजिंग से अधिक पारदर्शिता की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें