पीरियड साइकिल
डिलीवरी कराने वाली डॉक्टर वेनेसा मैके का कहना है कि बहुत से कारण हैं जिनके चलते कई बार औरतों को पता ही नहीं चलता है कि वो प्रेगनेंट हैं। कुछ लोगों को लगता है कि वो भला कैसे प्रेगनेंट हो सकते हैं जबकि हर महीने उन्हें पीरियड्स जैसी चीज होती है। लेकिन कम ही लोगों को पता होता है कि कई बार प्रेगनेंसी के दौरान भी ब्लीडिंग होती रहती है। इसके अलावा अगर प्रेगनेंट होने से पहले आपका
पीरियड साइकल नॉर्मल नहीं रहा है तो भी आप प्रेगनेंट हो सकते हैं।
डॉक्टर मैके के अनुसार, "प्रेगनेंसी से पहले का वजन भी इसमें एक मुख्य भूमिका निभाता है। अगर आप बहुत पतले-दुबले हैं तो हो सकता है कि जन्म लेने वाला बच्चा भी दुबला-पतला और छोटा हो। इसके अलावा अगर कोई बहुत स्वस्थ और वजनी है तो भी उसकी प्रेगनेंसी को पहचान पाने में दिक्कत होगी।" "इसके अलावा ये पेट की मांसपेशियों की ताकत पर भी निर्भर करता है। पहली बार की प्रेगनेंसी में बेबी बंप नजर आने में ज्यादा वक्त लगता है क्योंकि पेट की
मांसपेशियां पहली बार खिंच रही होती हैं।
मजबूत मांसपेशियां कई बार प्रेगनेंसी के अंतिम समय तक बेबी बंप को उभरने नहीं देती हैं।" अगर आपको इंस्टाग्राम स्टार साराह स्टेज याद हों तो आपको यकीन करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। साराह ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान की बहुत सी तस्वीरें शेयर की थीं लेकिन ज्यादातर तस्वीरों में उनका पेट फ्लैट ही था। डॉक्टर मैके के मुताबिक, हालांकि ऐसे मामले बहुत दुर्लभ हैं जब मां को प्रेगनेंट होने के बावजूद ये पता नहीं चला कि वो प्रेगनेंट है।
एक स्टडी के मुताबिक, करीब साढ़े सात हजार मामलों में एक मामला ऐसा होता है जब मां को प्रेगनेंसी का पता नहीं चलता। हालांकि कई बार इसका कारण भावुकता भी हो सकता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ लोगों को पता होता है कि वो प्रेगनेंट हैं लेकिन वे इसे स्वीकार करने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से वो घड़ी-घड़ी प्रेगनेंसी को लेकर होने वाली परेशानी को अनदेखा कर पाएंगे। हालांकि किसी भी लिहाज से ऐसा करना ठीक नहीं है। अचानक से
लेबर रूम में एडमिट होना उस शख्स के लिए जितना चौंकाने वाला होता है उतना ही उसके दोस्तों और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए भी।