आयरलैंड के डाटा निजता नियामक ने सोशल नेटवर्क इंस्टाग्राम पर 32.7 अरब रुपये (405 मिलियन यूरो) का जुर्माना लगाया है। नियामक ने यह कार्रवाई बच्चों के डाटा को संभालने में गड़बड़ी के जांच के बाद की है। इंस्टाग्राम पर मेटा प्लेटफार्म कंपनी का स्वामित्व है। आयरलैंड के डाटा संरक्षण आयुक्त के प्रवक्ता ने कहा कि नियामक ने यह फैसला पिछले शुक्रवार को लिया था।