फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासा के इनसाइट लैंडर स्पेसक्राफ्ट ने 'लाल ग्रह' से ली पहली सेल्फी

Thu, 13 Dec 2018 04:08 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मंगल ग्रह पर इनसाइट लैंडर की पहली सेल्फी - फोटो : NASA
विज्ञापन

नासा के इनसाइट लैंडर स्पेसक्राफ्ट ने अपनी रोबोटिक आर्म का इस्तेमाल कर मंगल ग्रह पर पहली सेल्फी ली है। यह 11 तस्वीरों का समूह है। इनमें इनसाइट का डेक, सोलर पैनल और वैज्ञानिक उपकरण दिख रहे हैं। नासा का कहना है कि क्यूरियोसिटी रोवर भी इसी तरह से तस्वीरें खींचता था। इन्हें बाद में जोड़ा जाता था। 

विज्ञापन


इनसाइट स्पेसक्राफ्ट इस साल 26 नवंबर को मंगल ग्रह पर उतरा था। इसकी खासियत है कि यह मंगल की सतह की खुदाई कर इसके रहस्यों का पता लगा सकता है। सेल्फी में लैंडर के मंगल ग्रह पर कार्यस्थल की बड़ी तस्वीर भी मिली है। यह कार्यस्थल स्पेसक्राफ्ट के सामने 8 वर्गमीटर का अर्द्धचंद्र आकार क्षेत्र है। यह बड़ी तस्वीर 52 छोटी तस्वीरों का समूह है। 

नासा के मुताबिक अब टीम के सामने स्पेसक्राफ्ट के उपकरणों को रखने की चुनौती होगी। नासा में प्रिंसिपल इनवेस्टिगेटर ब्रूस बर्नडट ने कहा कि उपकरणों को ऐसे स्थानों पर रखना होगा, जहां चट्टान, पहाड़ और छेद नहीं हों। अभी इलिजियम प्लेनेशिया में उपकरण रखे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें