नेपाल में विमान हादसा
- फोटो : Social Media
पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का किया प्रयास
तमू ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने और बाकी ग्रामीणों ने शुरुआत में पानी की बाल्टियां लाकर मलबे से लगी आग को बुझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, हमने 10-12 लोगों को भी बाहर निकाला, उनमें से दो की सांस फूल रही थी। उन्होने बताया कि विमान सेती नदी के दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे ग्रामीणों का दुर्घटनास्थल के पास जाना मुश्किल हो गया। इससे हमें बचाव के प्रयासों में बाधा आई।