फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal Plane Crash: 'हमने लोगों को बाहर निकाला, उनकी सांसें फूल रही थीं..', चश्मदीद ने बताई आंखों देखी

Sun, 15 Jan 2023 07:09 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू

सार

स्थानीय व्यक्ति अरुण तमू का घर विमान दुर्घटनास्थल के करीब स्थित है। वह नेपाल में हुए ताजा विमान हादसे को याद करते हुए बताया, हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जब हम घटना स्थल की ओर दौड़े। तब वहां पर केवल हम गाव के ही लोग थे।
विज्ञापन
1 of 6
नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त विमान - फोटो : सोशल मीडिया
नेपाल के पोखरा में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। इसमें तीन बच्चों समेत 72 यात्री सवार थे। अधिकारियों के मुताबिक हादसे में 68 लोग मारे गए हैं। एक चश्मदीद ने बताया कि विमान हादसे के बाद स्थानीय ग्रामी दुर्घटना स्थल की ओर दौड़े लेकिन सेती नदी के तट पर एक दुर्गम भूभाग ने शुरुआती बचाव अभियान में बाधा डाली। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
नेपाल में विमान हादसा - फोटो : ANI
विमान में पांच भारतीय भी थे सवार, 68 की मौत की पुष्टि
अधिकारियों ने बताया कि मध्य नेपाल के शहर पोखरा में नए हवाई अड्डे पर लैंड करते समय यात्री विमान 'यति एयरलाइंस' दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसमें पांच भारतीयों समेत 72 लोग सवार थे। हादसे में कम से कम 68 लोग मारे गए। 
विज्ञापन

3 of 6
Nepal Army - फोटो : Social Media
तेज आवाज सुनते ही दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े ग्रामीण
स्थानीय व्यक्ति अरुण तमू का घर विमान दुर्घटनास्थल के करीब स्थित है। वह नेपाल में हुए ताजा विमान हादसे को याद करते हुए बताया, हमने एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद जब हम घटना स्थल की ओर दौड़े। तब वहां पर केवल हम गाव के ही लोग थे। पुलिस को घटना स्थल पहुंचने में बहुत समय लगा। फिर हमने लोगों को बचाने के प्रयास शुरू किए। 
 

4 of 6
नेपाल में विमान हादसा - फोटो : Social Media
पानी की बाल्टियों से आग बुझाने का किया प्रयास
तमू ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उन्होंने और बाकी ग्रामीणों ने शुरुआत में पानी की बाल्टियां लाकर मलबे से लगी आग को बुझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, हमने 10-12 लोगों को भी बाहर निकाला, उनमें से दो की सांस फूल रही थी। उन्होने बताया कि विमान सेती नदी के दुर्गम इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिससे ग्रामीणों का दुर्घटनास्थल के पास जाना मुश्किल हो गया। इससे हमें बचाव के प्रयासों में बाधा आई।
 
विज्ञापन

5 of 6
नेपाल विमान हादसा - फोटो : Twitter
दुर्गम इलाके में हुआ विमान दुर्घटनाग्रस्त, नदी में बहने का था डर
उन्होंने कहा, जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ उस जगह तक जाना मुश्किल था। उन्होंने बताया, हम आग में कूद भी नहीं सकते थे। इसके साथ ही नदी में बह जाने का भी खतरा था। वहां बहुत झाड़ियां थीं औऱ हमें डर लग रहा था कि हमे लोगों को बचाने की कोशिश करते हुए खुद खाई में जाएंगे। तमू ने माना कि पुलिस के आने के बाद ही बचाव के प्रयास तेज किए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nepal plane crash
विमानन मंत्रालय ने दी ये जानकारी
देश के विमानन मंत्रालय (सीएएएन) के मुताबिक, यदि एयरलाइंस के 9एन-एएसी एटीआर-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 10.33 बजे हवाई अड्डे से उड़ान भरी और पुराने और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें