फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक में सिंधी युवती का जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया

Fri, 11 Oct 2019 11:23 AM IST
Trainee Trainee नई दिल्ली, अमर उजाला, न्यूज डेस्क
विज्ञापन
girl rape
विज्ञापन

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन यहां से हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने की खबरें आती ही रहती है। अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत से एक खबर आई है। यहां पर हिंदू धर्म की युवती का अपहरण किया गया और उसके बाद उसका जबरन किसी मुसलमान के साथ निकाह करा दिया गया। 

विज्ञापन


जब इस बात की जानकारी युवती के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस में की। हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है जहां किसी हिंदु लड़की का अपहरण कर उसका जबरन निकाह कराया गया हो।

इससे पहले उत्तरी सिंध के घाेटकी से एक मामला सामने आया था। जहां मेडिकल छात्रा का पहले अपहरण किया गया, फिर उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर निकाह कराया जा रहा था। जब वे लोग इस काम को अंजाम न दे सके तो, उन्होंने कथित रुप से इस लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


जिसकी जांच अभी तक पाकिस्तान में चल रही है। उस लड़की को अभी तक न्याय नहीं मिला है। अमेरिक स्थित संगठन सिंधी फाउंडेशन का आराेप है कि पाकिस्तान में हर साल 12 से 28 साल उम्र की करीब एक हजार सिंधी हिंदू युवतियाें का अपहरण किया जाता है। उसके बाद उनकाे मुसलमान बनाकर उनका जबरन निकाह कराया जाता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें