फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव परफॉरमेंस दे रहे बैंड के बीच, तभी सुनामी ने मचा दिया था कोहराम

Mon, 24 Dec 2018 01:09 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Indonesia Tsunami - फोटो : self
विज्ञापन
इंडोनेशिया फिर एक बार सुनामी का सितस का शिकार हुआ है। समुद्र के नीचे चट्टानों के खिसकने को इसका कारण बताया जा रहा है। शुरुआत में 62 लोगों की मौत की खबरें आई थीं मगर अब यह आंकड़ा बढ़कर 168 तक पहुंच गया है। लोगों पर खर बनकर सुनामी ने पलक झपकते ही मातम फैला दिया।
विज्ञापन


इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पॉप बंद लाइव परफॉरमेंस देते दिख रहा है। सुनामी की विकराल लहरें की संगीत पर झूमते लोगों को अपने साथ बहाकर ले जाती है।  

बैंड के दो सदस्यों की मौत, चार लापता

पॉप बंद के परफॉरमेंस के बीच सुनामी के आते ही चारों ओर चीख पुकार गूंज गई। इस पॉप बैंड का नाम सेवेंटीन बताया जा रहा है। पॉप बैंड की ओर से   बास प्लेयर और रोड मैनेजर की मौत हो पुष्टि हो गई है। इसके अलावा बैंड के 4 सदस्य अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता सदस्यों में बैंड के गायक रिफियन की पत्नी भी शामिल हैं। सेवंटीन बैंड तांजुंग लेसुंग के बीच रेजॉर्ट में 'सैटरडे नाइट' पर अपना परफॉर्मेंस दे रहा था।
 


रिफियन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भावनात्मक वीडियो मैसेज भी किया है। वीडियो में वह अपनी पत्नी के लिए प्रार्थना करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान वह अपने आंसू भी नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

 

करीब 20 मीटर ऊंची लहरों ने सैकड़ों मकान ध्वस्त कर दिए। इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के वैज्ञानिकों ने कहा कि अनाक क्राकाटाओ ज्वालामुखी के फटने के बाद समुद्र के नीचे भूस्खलन सुनामी का कारण हो सकता है। उन्होंने लहरों के उफान का कारण पूर्णिमा के चंद्रमा को भी बताया। 

सुनामी आने से करीब 24 मिनट पहले अनाक क्राकाटाओ ज्वालामुखी फटा था। सितंबर में भी सुलावेसी द्वीप पर पालू शहर में आए भूकंप और सुनामी में करीब 2,500 लोगों की मौत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें