फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia: इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री से मिले नौसेना प्रमुख, रक्षा क्षेत्र में संबंध मजबूत करने पर हुई चर्चा

Tue, 17 Dec 2024 06:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि भारत अपनी नौसेना की प्रगति में सहायता के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित कर रहा है। रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन ने इसकी सराहना की।
विज्ञापन
इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन, एडमिरल दिनेश त्रिपाठी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी इंडोनेशिया के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। मंगलवार को उन्होंने इंडोनेशिया के रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन के साथ रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय बैठक की। रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने इंडोनेशिया के शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की। इंडोनेशिया के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के मुद्दे पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा, "एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि भारत अपनी नौसेना की प्रगति में सहायता के लिए स्वदेशी तकनीक विकसित कर रहा है। रक्षा मंत्री सजाफ्री सजामसोएद्दीन ने इसकी सराहना की। उन्होंने इंडोनेशिया की रक्षा प्रगति को बेहतर बनाने की दिशा में मिलकर काम करने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया।" मंत्रालय ने आगे कहा, "भारत-इंडोनेशिया रक्षा संबंधों के विस्तार और समुद्री सहयोग को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा हुई।"

एडमिरल दिनेश त्रिपाठी ने दोनों देशों के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग के संभावित मार्गों पर प्रकाश डाला। भारतीय नौसेना ने पिछले सप्ताह बताया था कि एडमिरल त्रिपाठी यह यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा दृष्टिकोण के अनुरूप दोनों देशों के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को रेखांकित करती है। 
विज्ञापन


बता दें कि इंडोनेशिया 10 देशों वाले आसियान (एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस) का मुख्य सदस्य है। भारत इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक संबंध प्रगति पर है। दोनों पक्षों का मानना है कि संबंधों में और मजबूती आ सकती है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें