फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर गई इंसानियत!: इस्लाम पर भारत को नसीहत देने वाले इंडोनेशिया का रोहिंग्याओं की डूबती नाव को एंट्री से इनकार, UN ने जताई चिंता

Wed, 29 Dec 2021 06:16 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता

सार

इस्लाम को लेकर भारत को पाठ पढ़ाने वाले इंडोनेशिया ने अब खुद एक डूबती नाव पर सवार रोहिंग्या मुसलमानों की मदद करने से इनकार कर दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के अधिकारियों ने कहा है कि वह एक नाव को, जिसमें 120 रोहिंग्या मुसलमान सवार हैं, अंतराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में जाने के लिए मजबूर कर देंगे। आशंका जताई जा रही है कि रोहिंग्या मुसलमानों की यह नाव देश के आचे प्रांत के पास डूब सकती है। 

विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के अनुसार नाव कथित तौर पर लीक कर रही है और इसका एक इंजिन भी क्षतिग्रस्त है। इसके खराब मौसम परिस्थितियों में भी फंसने की आशंका है। 

एजेंसी का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग (यूएनएचआरसी) इस नाव पर सवार लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। हम इंडोनेशियाई सरकार से अनुरोध करते हैं कि इन लोगों को सुरक्षित रूप से उतरने की तत्काल अनुमति दे। 
विज्ञापन


रविवार को देखी गई थी नाव, स्थानीय मछुआरों ने पहुंचाई राहत सामग्री
स्थानीय आदिवासी मछुआरों के समुदाय के नेता बदरुद्दीन यूनुस के अनुसार इस नाव को सबसे पहले स्थानीय मछुआरों ने रविवार को बिरुएन के तट से करीब 60 मील दूर पानी में देखा था। उन्होंने कहा कि मछुआरों ने नाव को किनारे पर लाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे। हालांकि, हमने खाने की सामग्री, पानी और कपड़े उन तक पहुंचाए हैं। 

यूनुस के अनुसार नाव पर  सवार लोग कमजोर हालत में हैं लेकिन ठीक हैं। उन लोगों का कहना है कि वह मलयेशिया जाना चाहते थे और नाव का इंजन खराब होने से पहले 28 दिन से समुद्र में थे।

60 महिलाएं और 51 बच्चे भी हैं इस नाव पर सवार, डूबने की है आशंका
जानकारी के अनुसार इस नाव पर 60 महिलाएं, 51 बच्चे और नौ पुरुष सवार हैं। बता दें कि पिछले साल म्यांमार में उत्पीड़न से बचने के लिए वहां से भागे सैकड़ों रोहिंग्या इंडोनेशिया पहुंचे थे। अब इस्लाम पर भारत को नसीहत देने वाले इंडोनेशिया ने ही मुसलमानों की मदद करने से इनकार कर दिया है।

बिरुएन के जिला प्रमुख मुजक्कर गनी के अुसार स्थानीय अधिकारियों ने रोहिंग्याओं को भोजन, दवाएं, नाव का एक नया इंजिन और नाव की मरम्मत के लिए एक टेक्नीशियन मुहैया करवाया है। एक बार ठीक हो जाने के बाद हम नाव को अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में धकेल देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें