फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया : ज्वालामुखी फटने से निकला लावा, चारों ओर छाया धुएं का गुबार 

Fri, 12 Mar 2021 01:57 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, माउंट सिनाबंग
विज्ञापन
इंडोनेशिया- सुमात्रा द्वीप पर ज्वालामुखी - फोटो : twitter
विज्ञापन

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर एक ज्वालामुखी के फटने से बृहस्पतिवार को लावा निकला और चारों तरफ धुएं का गुबार छा गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


1,000 मीटर की ऊंचाई तक लावा-धुआं निकलने से तीन किमी दायरा धुंध की चपेट में
जानकारी के मुताबिक, 1,000 मीटर की ऊंचाई तक धुआं और लावा निकलने से तीन किलोमीटर के दायरे में धुंध छा गई। इंडोनेशिया के ज्वालामुखी और भूगर्भ आपदा न्यूनीकरण केंद्र ने बताया कि उत्तरी सुमात्रा प्रांत के माउंट सिनाबंग में ज्वालामुखी काफी समय से सक्रिय रहा है और यहां पिछले कुछ सप्ताह से चौकसी बरती जा रही थी। केंद्र ने दूसरे शीर्ष स्तर की चेतावनी भी जारी की और कई लोगों को जगह छोड़ने के लिए भी कहा था।

सिनबांग निगरानी पोस्ट पर तैनात एक अधिकारी अर्मेन पुत्रा ने बताया कि लोगों को ज्वालामुखी क्रेटर के मुहाने से पांच किलोमीटर तक दूर रहने को कहा है। 2,600 मीटर ऊंचे इस पर्वत में  पिछले साल से ही ज्वालामुखी सुलग रहा था।
विज्ञापन


30,000 लोगों को लेनी पड़ी दूसरी जगह पनाह, गत वर्ष से सुलग रहा था ज्वालामुखी
पिछले महीने 5,000 मीटर की ऊंचाई तक राख भी निकली थी और आसपास धुआं छा गया था। ज्वालामुखी के सक्रिय होने के कारण पिछले कुछ वर्षों में सिनाबंग के आसपास से करीब 30,000 लोगों को दूसरे स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें