फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Ferry Sinks: इंडोनेशिया में 65 लोगों के साथ डूबी फेरी, दो की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा, रेस्क्यू जारी

Thu, 03 Jul 2025 06:33 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

इंडोनेशिया के बाली में 65 लोगों को लेकर जा रही फेरी के डूबने की खबर है। इस हादसे में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की खबर है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हताहतों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में नाव हादसा (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया में 65 लोगों को लेकर जा रही फेरी (मध्यम आकार की नाव) डूब गई। फेरी डूबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय पुलिस और बचावकर्मियों ने बताया कि इंडोनेशिया में बाली के पास 65 लोगों को ले जा रही नौका डूब गई। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


20 लोगों को बचाया गया
राहत और बचाव कार्य चला रहे दल के साथ मौजूद बन्युवांगी के पुलिस प्रमुख रामा समतामा पुत्रा ने बताया कि दो शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 20 लोगों को बचा लिया गया है। कई लोग घंटों तक तेज पानी में बहते रहने के कारण बेहोश हो गए। दो टग बोट और दो इन्फ्लेटेबल बोट सहित नौ नावें लापता लोगों की तलाश में लगी हुई हैं।  रेस्क्यू टीम ने बताया कि रात के अंधेरे में 2 मीटर तक ऊंची लहरों के कारण राहत और बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

43 लोगों की तलाश जारी
इंडोनेशिया के रिसॉर्ट द्वीप बाली के पास छोटी नाव डूबने के कारण 65 लोग डूब गई। राहत और बचाव कर्मियों ने बताया कि हादसे के बाद लापता हुए 43 लोगों की तलाश की जा रही है। इस नाव पर 53 यात्री, 12 चालक दल के सदस्य और 14 ट्रकों सहित 22 वाहन भी थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- New Jersey Plane Mishap: अमेरिका में विमान दुर्घटना; सेसना 208B फ्लाइट रनवे से फिसली; 15 लोग अस्पताल में भर्ती

बाली के गिलिमनुक बंदरगाह जा रही थी नाव, रवाना होने के आधे घंटे बाद ही डूबी
नेशनल सर्च एंड रेस्क्यू एजेंसी ने एक बयान में कहा, बुधवार देर रात पूर्वी जावा के केतापांग बंदरगाह से रवाना हुई फेरी लगभग आधे घंटे बाद डूब गई। नाव का नाम केएमपी टुनु प्रतामा जया (The KMP Tunu Pratama Jaya) है। इसे 50 किलोमीटर की यात्रा कर बाली के गिलिमनुक बंदरगाह जाना था।

ये भी पढ़ें- California Warehouse Blaze: विस्फोट के बाद गोदाम में लगी भीषण आग, सात लोगों के लापता होने की खबर; तलाश जारी

इंडोनेशिया में नौका दुर्घटनाएं आम

गौरतलब है कि इंडोनेशिया में नौका दुर्घटनाएं आम बात हैं। 17 हजार से अधिक द्वीपों वाले इस देश में परिवहन के लिए अक्सर नौकाओं का उपयोग किया जाता है। हालांकि, सुरक्षा मानकों और नियमों का भी बड़े पैमाने पर उल्लंघन होता है, जिसके कारण हादसे भी होते हैं। 

विज्ञापन


तलाशी अभियान में 31 लोगों को जीवित पाया
राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी ने एक बयान में कहा कि गुरुवार दोपहर तक नौका के 53 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों में से 31 लोगों को बचा लिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि केएमपी टुनु प्रातमा जया बुधवार देर शाम पूर्वी जावा के बान्यूवांगी शहर के केतापांग बंदरगाह से बाली के गिलिमानुक बंदरगाह के लिए 50 किलोमीटर की यात्रा पर रवाना होने के लगभग आधे घंटे बाद डूब गया। एक हेलीकॉप्टर और दो टग बोट तथा दो इन्फ्लेटेबल बोट सहित नौ नौकाओं ने मछुआरों और तट पर मौजूद लोगों की सहायता से जीवित बचे लोगों की खोज की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें