फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में भूकंप, रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई तीव्रता; फिलहाल नुकसान की खबर नहीं

Sun, 18 May 2025 04:03 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता।

सार

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.6 मापी गई।
विज्ञापन
इंडोनेशिया में भूकंप के झटके - फोटो : एक्स@nsc_Earthquake
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा क्षेत्र में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NSC) के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप के झटकों को लेकर नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा कि 17-18 मई की दरम्यानी रात भारतीय समयानुसार करीब 2:50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
विज्ञापन


जानमाल का नुकसान नहीं
भूकंप का केंद्र 58 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल भूकंप के झटकों से किसी के हताहत होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। 
Trending Videos

भूकंप के दौरान क्या करें
भूकंप के दौरान जितना संभव हो उतना सुरक्षित रहें। इस बात के प्रति सतर्क रहें कि कौन-से भूकंप वास्तव में इसकी पूर्व-चेतावनी देने वाले भूकंप के झटके होते हैं और बाद में बड़ा भूकंप भी आ सकता है। धीरे-धीरे कुछ कदमों तक सीमित हलचल करें जिससे पास में किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंच सकें और भूकंप के झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आपको यह सुनिश्चित हो जाएं कि बाहर निकलना सुरक्षित है।

यदि आप घर के अंदर हों

  • आप यदि घर के अंदर हों तो जमीन पर झुक जाएं, किसी मजबूत मेज अथवा फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे शरण लें या तब तक मजबूती से पकड़कर बैठे रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। यदि आपके पास कोई मेज या डेस्क न हो तो अपने चेहरे तथा सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुक कर बैठ जाएं।
  • किसी आंतरिक दरवाजे के लेंटर, किसी कमरे के कोने में, किसी मेज या यहां तक कि किसी पलंग के नीचे रुककर अपने आपको बचाएं।
  • शीशे, खिड़कियों, दरवाजों तथा दीवारों से दूर रहें या ऐसी कोई चीज जो गिर सकती हो (जैसे लाइटिंग फिक्सचर्स या फर्नीचर), से दूर रहें।
ये भी पढ़ें- Myanmar: 24 घंटे के अंदर दूसरी बार कांपा म्यांमार, पिछले महीने मची तबाही के बाद से लगातार आ रहे भूकंप के झटके
विज्ञापन

यदि आप घर के बाहर हों
  • यदि आप घर के बाहर हों तो जहां हों वहां से आप न हिलें। इसके साथ ही बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों तथा बिजली/टेलीफोन आदि की तारों आदि से दूर रहें।
  • यदि आप किसी खुली जगह पर हों तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं। सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर, निकास द्वारों तथा इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है। भूकंप से संबंधित अधिकांश दुर्घटनाएं दीवारों के गिरने, टूटकर गिरने वाले कांच तथा गिरने वाली वस्तुओं के कारण होती हैं।  
यदि किसी चलते वाहन में हों
  • जितनी जल्दी संभव हो सुरक्षा के साथ गाड़ी रोकें तथा गाड़ी में रुके रहें। बिल्डिंग, पेड़ों, ओवरपास, बिजली/टेलीफोन आदि की तारों के पास या नीचे रुकने से बचें।
  • सावधानी से भूकंप के रुकने के बाद आगे बढ़ें अथवा सड़कों, पुलों, रैम्प से बचें जो भूकंप द्वारा क्षतिग्रस्त हुए हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें