भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने शनिवार को भारत-अमेरिका के बीच मजूबत संबंधों की वकालत की। उन्होंने कहा, भारत और अमेरिका के बीच संबंध उतने मजबूत नहीं हैं, जितने की जरूरत है। हम दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं। भारत के पास एक बड़ी आर्थिक शक्ति है। भारत के पास अब G-20 का नेतृत्व है।
गरीबी में बिताया जीवन
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद ने बताया, वह लोगों के संघर्ष के समझते हैं क्योंकि उन्होंने बेहद गरीबी में बचपन गुजारा है। उन्होंने कहा, घर में पानी और बिजली नहीं होती थी। छह भाई-बहनों और माता-पिता का पूरा परिवार एक घर में एक साथ रहता था। उन्होंने कहा, कई बार हमें नहीं पता होता था कि हमारा अगला भोजन कहां से आने वाला है। उन्होंने कहा, इसलिए, गरीबी में पले-बढ़े होने के कारण, मैंने जो संघर्ष किए हैं, मैं कामकाजी परिवारों के संघर्षों को समझता हूं। बता दें, श्री थानेदार का सदन में पहला महीना काफी ऐतिहासिक रहा है क्योंकि उन्होंने अध्यक्ष चुनने के लिए 15 बार मतदान किया था। इस हफ्ते, उन्हें दो प्रभावशाली हाउस कमेटियों- स्मॉल बिजनेस और होमलैंड सिक्योरिटी का सदस्य बनाया गया।