रूस और चीन से बढ़ती चुनौतियों के मद्देनजर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक गठबंधनों को अमेरिका लगातार मजबूत बनाने के प्रयास कर रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर नया चलन (new convergence) शुरू होने की सराहना करते हुए कहा, हाल में अपनाए गए साझा दृष्टिकोण सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि अधिक मजबूत नेटवर्क तैयार होने से सुरक्षा के नए युग को परिभाषित किया जा रहा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्टिन ने कहा, हिंद प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा के मोर्चे पर नया चलन 'एकल गठबंधन या बहुपक्षीय गठबंधन' के बजाय साझा दृष्टिकोण और आपसी दायित्व की साझा भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने नए चलन को कई घटकों और संस्थानों का एक समूह करार दिया। ऑस्टिन ने यह बयान शनिवार को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग सुरक्षा मंच पर दिया।