फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी विवि में पढ़ाई से भारतीयों का मोहभंग, कड़े वीजा नियमों से छात्रों की संख्या में 70 फीसदी की गिरावट

Sat, 19 Jul 2025 08:52 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका ने हाल ही में वीजा के नियमों में सख्ती की है। इसके बाद अमेरिका जाने से भारतीय छात्रों का मोहभंग होने लगा है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्लॉट पर लगी रोक और वीजा मिलने में हो रही देरी के चलते छात्र अब अमेरिकी वीजा के लिए कम आवेदन कर रहे हैं। 
विज्ञापन
वीजा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के विश्वविद्यालयों में पढ़ाई से भारतीय छात्रों का मोहभंग हो रहा है। लगातार कड़े हो रहे वीजा नियमों के चलते अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों की संख्या में 70 फीसदी की कमी आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि वीजा अप्वाइंमेंट स्लॉट पर लगी रोक और वीजा स्वीकृति में हो रही देरी के चलते यह गिरावट आई है। 
विज्ञापन


अमेरिका ने हाल ही में वीजा के नियमों में सख्ती की है। इसके बाद अमेरिका जाने से भारतीय छात्रों का मोहभंग होने लगा है। हैदराबाद ओवरसीज कंसल्टेंट के संजीव राय ने एक मीडिया हाउस को बताया कि आमतौर पर इस समय तक अधिकांश छात्र अपने वीजा इंटरव्यू पूरे कर चुके होते हैं और अमेरिका जाने की तैयारी कर रहे होते हैं। इस साल हम अभी भी हर दिन पोर्टल को देख रहे हैं। ताकि कोई स्लॉट खुल जाए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है। 

ये भी पढ़ें: बढ़ती महंगाई और अमेरिकी टैरिफ के बीच पीएम इशिबा की साख दांव पर, आसान नहीं होगी चुनावी टक्कर
विज्ञापन


विंडो ओवरसीज एजुकेशन कंसल्टेंसी के अंकित जैन का कहना है कि जिन छात्रों ने स्लॉट बुक कर लिए हैं, उन्हें अभी तक पुष्टि पत्र नहीं मिल पाया है। बुकिंग कन्फर्म किए बिना स्लॉट खुले रहने का एकमात्र तार्किक कारण यह हो सकता है कि अमेरिका सिस्टम का परीक्षण कर रहा है। आई20 फीवर कंसल्टेंसी के अरविंद मंडुवा ने कहा कि अगले कुछ दिनों में स्लॉट जारी नहीं किए गए, तो हजारों सपने चकनाचूर हो जाएंगे। हम लगभग 80 फीसदी की गिरावट देख रहे हैं। हमें हर दिन छात्रों और उनके अभिभावकों से घबराहट भरे फोन आ रहे हैं।

दूसरे देशों का रुख कर रहे छात्र
अमेरिका में कड़े वीजा नियमों के चलते भारतीय छात्र दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। एक छात्र ने कहा कि वह अब ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर की पढ़ाई के लिए जर्मनी जाएगा। मैं इंतजार नहीं कर सकता था। मैं एक साल गंवा सकता था। इस समय हालात ठीक नहीं हैं, इसलिए मैंने अपना आवेदन वापस लेने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- व्यापार से भारत-PAK संघर्ष रुकवाया; BRICS देशों को फिर दी चेतावनी

स्लॉट शुरू हो गए हैं: दूतावास
हैदराबाद स्थित अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास ने बताया कि स्लॉट फिर से शुरू हो गए हैं। छात्र दूतावास या वेबसाइट पर अप्वाइंटमेंट की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं। हम वीजा आवेदकों की पूरी तरह से जांच कर रहे हैं ताकि यह तय हो सके कि उनका इरादा अमेरिका या हमारे हितों को नुकसान पहुंचाने का नहीं है। आवेदक वीजा के लिए अपनी पात्रता को साबित करें, जिसमें यह भी शामिल है कि वे अपने प्रवेश की शर्तों के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने का इरादा रखते हैं। हम आवेदकों को जल्द से जल्द आवेदन करने और इन वीजा श्रेणियों के लिए अतिरिक्त समय की अपेक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें