फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में भारतीय उबर चालक को कारावास की सजा

Fri, 14 Feb 2020 02:44 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, न्यूयार्क
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

 पैसा लेकर लोगों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों को लाने ले जाने के आरोप में एक भारतीय उबर चालक को एक साल कारावास की सजा सुनाई गई है।

विज्ञापन


अमेरिकी अटॉर्नी ग्रांट जेक्विट ने बताया कि फिलाडेल्फिया में हाल में आकर बसे 30 वर्षीय जसविंदर सिंह को पैसे के लालच में कई अवैध विदेशियों को अमेरिका में लाने ले जाने के आरोप में बृहस्पतिवार को जेल की सजा सुनाई गई।

सिंह ने स्वीकार किया कि एक जनवरी 2019 से 20 मई 2019 के बीच उसने कई विदेशियों को अपनी गाड़ी में बैठाया जबकि उसे पता था कि ये लोग अवैध रूप से सीमा पार करके आए अमेरिका में हैं।
विज्ञापन


सिंह को 20 मई 2019 को गिरफ्तार किया गया। वह उस दिन न्यूयॉर्क में एक बच्चे समेत दो विदेशियों को लेने आया था जो कनाडा से अवैध रूप से सीमा पार करके अमेरिका आए थे। उन लोगों ने सिंह को 2,200 डॉलर दिए थे। सिंह को भारत लौटाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें