फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: भारतीय इंजीनियर ने अमेरिका में की पत्नी की हत्या, शव का फोटो भारत में रह रही प्रेमिका को क्यों भेजा?

Thu, 09 Jul 2026 09:16 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पति ने गला घोंटकर पत्नी की हत्या की और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस जांच में आरोपी पकड़ा गया। 
विज्ञापन
आरोपी इंजीनियर - फोटो : एक्स/@M9USA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में रह रहे एक 30 वर्षीय भारतीय इंजीनियर को यूएस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इंजीनियर पर नौ माह पहले अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है। पुलिस ने बताया कि भारतीय इंजीनियर अविनाश नारने ने अपनी पत्नी रंजीता सब्बीनेनी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी ने पत्नी के शव की फोटो भारत में रह रही अपनी प्रेमिका को भी भेजी थी। पुलिस जांच के बाद हत्या का मामला साफ हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


ऐसे रची भारतीय इंजीनियर ने साजिश
27 अक्टूबर, 2025 को, सॉफ्टवेयर इंजीनियर नारने ने पुलिस को फोन करके बताया कि उनकी पत्नी बाथरूम में बंद हैं और बाहर नहीं आ रही हैं। जब पुलिस ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा, तो उन्हें सबिनेनी जमीन पर पड़ी मिलीं। अधिकारियों ने उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। पूछताछ के दौरान, नारने ने पुलिस को बताया कि वह कुछ काम से अपार्टमेंट से बाहर गए थे। जब वह लगभग 40 मिनट बाद घर लौटे, तो उन्होंने सबिनेनी को बाथरूम में बंद पाया। हालांकि, अधिकारियों को नारने के बाहर रहने के दौरान घर में किसी और के घुसने का कोई सबूत नहीं मिला।

भारत में रहने वाली लड़की से थे प्रेम संबंध
अगले दिन, किंग काउंटी मेडिकल एग्जामिनर ऑफिस ने सबिनेनी की मौत को हत्या करार दिया और कहा कि उनकी मौत गला घोंटे जाने के कारण दम घुटने से हुई थी। जांच से पता चला कि नारने का भारत में एक महिला के साथ कई वर्षों से रिश्ता था। उस महिला के साथ रिश्ते में रहते हुए ही, नारने की 5 जून, 2025 को सबिनेनी से शादी हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि नारने की गर्लफ्रेंड भी उनकी शादी में शामिल हुई थी। हालांकि, सबिनेनी से शादी के बाद भी दोनों का रिश्ता चलता रहा।
विज्ञापन


प्रेमिका को पत्नी के शव की तस्वीर भेजी
घटना वाले दिन, नारने ने अपनी गर्लफ्रेंड को कम से कम चार बार फोन किया था, जिसमें वह समय भी शामिल था जब उन्होंने पुलिस को बताया था कि वह बंद बाथरूम में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि नारने ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपनी पत्नी की लाश की तस्वीर भी भेजी थी। 

अधिकारियों को जांच में सबिनेनी के नारने को भेजे गए टेक्स्ट मैसेज भी मिले, जिनमें सब्बीनेनी ने कई बार शिकायत की थी कि नारने जो ड्रिंक्स उनके लिए बनाते थे, उनका स्वाद कड़वा होता था। अपनी मौत के दिन, उन्होंने अपने पति को मैसेज किया था कि उनके बनाए स्मूदी का स्वाद दवा और कफ सिरप जैसा था। 5 जुलाई को नारने पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि उसे उम्रकैद की सजा हो सकती है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें