फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CES2026: सीईएस-2026 में बढ़ेगी भारतीय टेक कंपनियों की धमक, अल्ट्राह्यूमन जैसे स्टार्टअपस लाएंगे नवाचार

Thu, 08 Jan 2026 04:01 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी

सार

दुनिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी मेले सीईएस में भारतीय कंपनियों और स्टार्टअप की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। सीईएस उपाध्यक्ष जॉन केली ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारतीय टेक कंपनियों की भागीदारी और बढ़ेगी। बंगलूरू की अल्ट्राह्यूमन जैसी कंपनियां स्मार्ट रिंग, ग्लूकोज मॉनिटरिंग और ब्लड टेस्टिंग प्लेटफॉर्म जैसी नई तकनीकें प्रदर्शित करेंगी।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी मेले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) में भारतीय कंपनियों और स्टार्टअप की उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। आने वाले वर्षों में भारतीय टेक एवं स्टार्टअप कंपनियों की भागीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। सीईएस के उपाध्यक्ष जॉन केली ने कहा, आप कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो में भाग लेने वाले भारतीय स्टार्टअप की संख्या में लगातार वृद्धि देख रहे हैं। निश्चित रूप से, हम आने वाले वर्षों में व्यापक भारतीय भागीदारी का स्वागत करते हैं।

विज्ञापन


केली ने विशेष रूप से बंगलूरू स्थित प्रौद्योगिकी एवं वियरेबल कंपनी अल्ट्राह्यूमन का जिक्र किया। कहा, हम सीईएस-2026 में उनका स्वागत कर वास्तव में उत्साहित हैं। अल्ट्राह्यूमन के उत्पादों में दुनिया का सबसे हल्का स्लीप-ट्रैकिंग वियरेबल (स्मार्ट रिंग), एक निरंतर ग्लूकोज मॉनिटरिंग मंच (कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म) और एक प्रिवेंटिव ब्लड टेस्टिंग प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

गैरी शापिरो ने क्या कहा?
कंज्यूमर टेक्नोलॉजी एसोसिएशन के कार्यकारी प्रमुख गैरी शापिरो ने कहा कि 9 जनवरी तक चलने वाले इस शो में वैश्विक कंपनियां, स्टार्टअप और उद्योग जगत के लोग शिरकत कर रहे हैं। केली ने बताया, इस साल सीईएस में करीब 150 देशों की भागीदारी है। कई भारतीय कंपनियां, स्टार्टअप और व्यापार संवर्धन संगठन भी भाग ले रहे हैं।

  • वैशि्वक भागीदारी: शो में उपस्थित 40 फीसदी लोग और प्रदर्शन अमेरिका से बाहर के। 
  • नवाचार पर जोर: करीब 4,000 से अधिक प्रदर्शक डिजिटल हेल्थ, ऊर्जा, रोबोटिक्स, एआई और मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में अपना नवाचार दिखा रहे हैं।
  • 1,300 से ज्यादा वक्ताओं की मौजूदगी।
  • 400 से अधिक सत्रों का आयोजन होगा।
  • कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में 2024 में पहला भारतीय मंडप बनाया गया था।

विज्ञापन

सीईएस की वेबसाइट के मुताबिक, कई भारतीय कंपनियां और स्टार्टअप इस बार अपनी तकनीक एवं नवाचार का प्रदर्शन कर रही हैं। 

  • नॉइज (गुरुग्राम): प्रमुख ग्लोबल स्मार्टवॉच ब्रांड।
  • आर्व्या एक्स टेक्नोलॉजीज (भोपाल): स्यूडो-रियलिटी फर्म।
  • आबो: एआई-संचालित स्वास्थ्य समाधानों में विशेषज्ञ मेडटेक कंपनी।
  • सोना कॉमस्टार: ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी।
  • जूनडिया: ग्लोबल टेक्नोलॉजी पार्टनर n मोबाइल एवं टेलीकॉम संघ।

अन्य वीडियो

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें