फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: न्यूयॉर्क में घर में आग लगने के बाद भारतीय छात्रा की मौत, महावाणिज्य दूतावास ने दुख जताया

Sat, 06 Dec 2025 03:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क।

सार

US:  न्यूयॉर्क के अल्बानी में घर में आग लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई 24 वर्षीय भारतीय छात्रा सहज रेड्डी उदुमाला की मौत हो गई। भारतीय दूतावास ने उनके निधन पर दुख जताया है और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में भारत की एक छात्रा की मौत हो गई। घर में आग लगने के कारण छात्रा को गंभीर चोटें आई थीं। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


सहज रेड्डी उदुमाला (24 वर्षीय) न्यूयॉर्क की राजधानी अल्बानी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थी। भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उदुमाला की आकस्मिक मृत्यु से गहरा दुख हुआ।'

ये भी पढ़ें: प्रोफेसर ने यहूदी धर्म स्थल के पास चूहे मारने के लिए की पिस्तौल से गोलीबारी, विवाद के बाद अमेरिका छोड़ा
विज्ञापन


दूतावास ने कहा, इस कठिन समय में हमारे विचार और हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। इसने यह भी कहा कि वह उदुमाला के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

अल्बानी पुलिस विभाग ने एक बयान में कहा कि उनके कर्मी और अल्बानी दमकल विभाग ने चार दिसंबर की सुबह घर में आग लगने की सूचना के बाद तत्काल प्रतिक्रिया दी थी। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे थे तो अधिकारियों और दमकल कर्मियों ने पाया कि घर पूरी तरह से आग में जल रहा था और कई लोग अभी भी घर के अंदर थे। कर्मियों की टीमें घर के अंदर चार वयस्कों को ढूंढने में सफल हुए, जिन्हें आपात मेडिकल कर्मियों ने मौके पर उपचार दिया और फिर उन्हें गंभीर चोटों के उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इनमें से दो पीड़ितों को आगे के इलाज के लिए मेडिकल बर्न सेंटर में स्थानांतरित किया गया।

ये भी पढ़ें: मीडिया को चेताने के लिए ट्रंप प्रशासन ने उठाया कदम, पोर्टल लॉन्च कर आम अमेरिकी नागरिकों से मांगी ये मदद
विज्ञापन


पुलिस विभाग ने कहा, दुर्भाग्यवश वयस्क पीड़ित महिला ने आग में लगी चोटों के कारण अपनी जान गंवा दी। परिवार को सूचना मिलने तक पुलिस ने पीड़िता का नाम सार्वजनिक नहीं किया। लेकिन मृतक को उनके परिवार ने उदुमाला के रूप में पहचान लिया। उदुमाला केचचेरा भाई रत्न गोपू ने अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि सभा, वापसी और परिवहन के इंतजाम और परिवार की सहायता व अतिरिक्त खर्चों के लिए पैसा जुटाने का अभियान शुरू किया है। 

इस अभियान में गोपू ने कहा, हमारा परिवार एक अवर्णनीय त्रासदी का सामना कर रहा है, हमारी प्रिय चचेरी बहन सहज उदुमाला का एक भीषण अग्निकांड के बाद निधन हो गया। उन्होंने आगे कहा, सहज केवल 24 साल की थीं, एक मेहनती छात्रा थीं, जो न्यूयॉर्क के अल्बानी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही थीं और भविष्य को लेकर सपनों और उम्मीदों से भरी हुई थी। गोपू ने कहा कि उदुमाला के शरीर के लगभग 90 प्रतिशत हिस्से में गंभीर रुप से झुलसने के निशान थे। उन्होंने कहा, उन्होंने पूरी ताकत के साथ संघर्ष किया। सभी चिकित्सा प्रयासों के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरक उनके अंग पूरी तरह विफल हो गए, जिससे उनकी आज सुबह मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें