फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: खालिस्तानी समर्थक नहीं आ रहे बाज, सिडनी में भारतीय छात्र को बनाया निशाना; लोहे की रॉड से पीटा

Fri, 14 Jul 2023 02:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

छात्र ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ ड्राइवर का काम करता है। जब वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे काम पर जा रहा था, तभी चार से पांच खालिस्तानी समर्थकों ने उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। 
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र के साथ मारपीट। - फोटो : Representational
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में लगातार खालिस्तानी भारतीयों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को भी एक ऐसी खबर सामने आई है। बताया जा रहा कि सिडनी के पश्चिमी उपनगर मेरीलैंड्स में खालिस्तान समर्थकों ने एक भारतीय छात्र पर बेरहमी से हमला किया। 

ड्राइवर का करता है काम

छात्र स्वप्निल सिंह (बदला हुआ नाम)  ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ-साथ ड्राइवर का काम करता है। जब वह सुबह करीब साढ़े पांच बजे काम पर जा रहा था, तभी चार से पांच खालिस्तानी समर्थकों ने उस पर हमला कर दिया। उसने कहा कि जैसे ही मैं अपनी ड्राइविंग सीट पर बैठा पता नहीं कहां से खालिस्तानी समर्थक आ गए। 

लोहे की रॉड से पीटा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वप्निल ने बताया कि समर्थकों में से एक ने उल्टे हाथ का दरवाजा खोला और सीधे उनकी आंख के नीचे गाल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसे वाहन से उतारा और लोहे की  रॉड से पीटना शुरू कर दिया। 

फोन में कर रहे थे रिकॉर्डिंग

पीड़ित ने आगे बताया कि उनमें से दो अपने फोन पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे, जबकि 4-5 उसे हर तरफ से मार रहे थे। वे पूरे समय बार-बार खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।

अस्पताल में कराया भर्ती

घायल को देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही एनएसडब्ल्यू पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि पीड़ित का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, भारत सरकार ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें