फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीत: प्रथम विश्व युद्ध के संघर्ष विराम में भारतीय सैनिकों की थी अहम भूमिका, ब्रिटिश इतिहासकार ने खोजा सबूत

Thu, 26 Dec 2024 05:09 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इतिहासकार और गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के प्रोफेसर पीटर डॉयल ने पाया कि ये डिब्बे भारतीय सैनिकों के लिए क्रिसमस के खास तोहफे थे जो जर्मन सैनिकों के पास पहुंच गए थे। युद्ध विराम के दौरान सैनिकों ने युद्ध क्षेत्र पार करके एक-दूसरे से हाथ मिलाए और तोहफे साझा किए और यहां तक कि फुटबॉल खेला।
विज्ञापन
प्रोफेसर पीटर डॉयल - फोटो : गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ब्रिटिश इतिहासकार ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों की भागीदारी का एक और अहम सबूत खोजा है। उन्हें 1914 के क्रिसमस युद्ध विराम में भारतीय सैनिकों को दिए गए मसाले के डिब्बे मिले हैं। ये मसाले के डिब्बे  राजा जॉर्ज पंचम की 17 साल की बेटी राजकुमारी मैरी के दिए गए क्रिसमस तोहफे की योजना का हिस्सा थे।
विज्ञापन


इतिहासकार और गोल्डस्मिथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के प्रोफेसर पीटर डॉयल ने पाया कि ये डिब्बे भारतीय सैनिकों के लिए क्रिसमस के खास तोहफे थे जो जर्मन सैनिकों के पास पहुंच गए थे। युद्ध विराम के दौरान सैनिकों ने युद्ध क्षेत्र पार करके एक-दूसरे से हाथ मिलाए और तोहफे साझा किए और यहां तक कि फुटबॉल खेला।

ब्रिटिश अखबार का लेख
बुधवार को ब्रिटिश अखबार द टाइम्स ने प्रोफेसर पीटर डॉयल के हवाले से लिखा है कि उनके नए शोध से पता चला है कि ये मसाले के डिब्बे जर्मन सैनिकों के हाथों में आ गए थे, जब 110 साल पहले पश्चिमी मोर्चे पर शांति थी और सैनिक नो मैन्स लैंड को पार कर हाथ मिलाने,उपहार देने और फुटबॉल खेलने के लिए जा रहे थे। डॉयल ने एक प्रदर्शनी में इन डिब्बों और युद्ध विराम से जुड़े उनके रिश्तों को दिखाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह युद्धविराम केवल ब्रिटिश और जर्मन सैनिकों के बीच नहीं था, बल्कि इसमें भारतीय सैनिक भी शामिल थे और वे भी इसके गवाह बन रहे थे। फॉर एवरी सेलर अफ्लोट,एवरी सोल्जर एट द फ्रंट: प्रिंसेस मैरीज क्रिसमस गिफ्ट-1914 के लेखक डॉयल ने बताया कि उनकी किताब युद्ध के दौरान एक अनौपचारिक ट्रूस इन नो मैन्स लैंड की पृष्ठभूमि पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें