फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्विक नेताओं को भारतीय छात्रा की खरी-खरी: बोलीं- आप धरती को बचाने की कोशिश न भी करें, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे

Wed, 03 Nov 2021 08:02 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्लासगो

सार

वैश्विक नेताओं को भारतीय छात्रा की खरी-खरी: बोलीं- आप धरती को बचाने की कोशिश न भी करें, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे 
 
विज्ञापन
कॉप26 कॉन्फ्रेंस में विश्व नेताओं के सम्मेलन को संबोधित करती विनिशा उमाशंकर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश राजघराने की ओर से शुरू किए गए अर्थथॉट पुरस्कार की फाइनलिस्ट रही 15 वर्षीय भारतीय छात्रा ने पर्यावरण के मुद्दे पर वैश्विक नेताओं को खरी-खरी सुनाई है। ऊर्जा संचालित आयरनिंग कार्ट परियोजना को आकार देने वाली तमिलनाडु की विनिशा उमाशंकर ने ग्लासगो में कॉप26 कॉन्फ्रेंस में विश्व नेताओं के सम्मेलन को संबोधित किया और धरती को बचाने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


तमिलनाडु की रहने वाली विनिशा ने ‘एक्सिलरेटिंग क्लीन टेक्नोलॉजी इनोवेशन एंड डिप्लॉयमेंट’ विषय के सत्र में भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले इस इवेंट का हिस्सा बने थे। विनिशा ने दुनिया के नेताओं, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, सिविल सोसाइटी और उद्योगपतियों का आह्वान किया कि उसकी पीढ़ी के साथ खड़े हों और पृथ्वी की स्थिति सुधारने के लिए परियोजनाओं, नए प्रयोगों और समाधानों का समर्थन करें। 
उन्होंने दुनियाभर के नेताओं से भावी पीढ़ी का साथ देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘हम, अर्थशॉट पुरस्कार के विजेता और फाइनल में पहुंचे प्रतिभागी इस बात का प्रमाण हैं कि हमारी पृथ्वी के इतिहास में सबसे बड़ी चुनौती ही सबसे बड़ा अवसर भी है। हम मानवता के संज्ञान वाली नवोन्मेष की सर्वाधिक श्रेष्ठ लहर की अगुवाई कर रहे हैं।’’ विनिशा ने कहा, ‘‘हमें शिकायत के बजाय वह कार्रवाई करनी चाहिए जो हमें समृद्ध और स्वस्थ बनाए।’’
विज्ञापन


उन्होंने कहा ‘‘हम आपके कार्रवाई करने का इंतजार नहीं करेंगे। आप करें या न करें, हम आगे बढ़ेंगे। आप चाहे अतीत से जुड़े रहें, लेकिन हम भविष्य बनाएंगे। कृपया मेरी पहल को स्वीकार करें, मैं आपको आश्वासन देती हूं कि आपको पछतावा नहीं होगा।’’उन्होंने हर दिन लाखों भारतीयों के कपड़े इस्त्री करने के लिए चारकोल से चलने वाली आयरन या प्रेस के सौर ऊर्जा संचालित विकल्प की अवधारणा तैयार की है जिसे ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में 10 लाख पाउंड के अर्थशॉट पुरस्कार की अंतिम सूची में जगह मिली है।

इससे पहले उन्होंने इस श्रेणी के भारतीय विजेता विद्युत मोहन के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। मोहन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात थी जो मेरी पुरस्कृत कृषि अपशिष्ट पुनर्चक्रण परियोजना के बारे में जानने को उत्सुक थे और उन्होंने कुछ बहुत उत्साहजनक शब्द इसके बारे में कहे।’’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें