स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन के बाद अबूधाबी में एक भारतीय रेस्तरां को बंद कर दिया गया। अबूधाबी फूड कंट्रोल अथॉरिटी (एडीएफसीए) ने मिदिन रेस्तरां को खाद्य पदार्थों के संग्रहण में मानकों का पालन न करने और स्वच्छता रखने में विफल होने के कारण बंद करा दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेस्तरां को चार बार चेतावनी दी गई थी। एडीएफसीए के प्रवक्ता ने बताया रेस्तरां में खाना अनुपयुक्त तापमान पर रखा हुआ और सब्जियां खुले में पड़ी हुई थीं। इसके बाद उसे बंद कराने का फैसला लिया गया।