फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन में टूर गाइड सेवा से मौके दे रहा भारतीय, केरल का जेम बना थॉमस टूर्स का उद्यमी; कई युवाओं को दे रहे लाभ

Sun, 08 Feb 2026 06:07 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

जेम थॉमस मैथ्यू  की योजना सामाजिक उद्यम की अवधारणा स्नातकों को लंदन में जीवन निर्वाह के लिए 14.80 पाउंड प्रति घंटा अर्जित करने में मदद करते हुए उन्हें सम्मान दिलाने की है। वह बोले, स्नातकों को लचीलापन चाहिए ताकि वे शहर में  गुजारे के लिए कमाई करते हुए औपचारिक नौकरी के लिए आवेदन कर सकें। उनका प्रयास इसमें मदद करेगा।
विज्ञापन
केरल का छात्र जेम थॉमस मैथ्यू - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) से मैक्रो-इकोनॉमिक्स में मास्टर्स कर चुके केरल के एक गांव के छात्र ने ब्रिटेन के कठिन रोजगार बाजार में साथियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एक अनूठी टूर गाइड सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


थिरुवल्ला के मल्लापल्ली निवासी जेम थॉमस मैथ्यू ने अपने दादा के नाम पर थॉमस टूर्स नाम से एक सामाजिक उद्यमी बनने का फैसला किया, जो उनके जैसे नई नौकरी चाहने वालों को अंशकालिक आधार पर लाभकारी रोजगार का मौका देता है। 23 वर्षीय जेम ने एलएसई के एक तंगहाल छात्र के रूप में सीखी अपनी बजट-अनुकूल सोच का उपयोग किया। उन्होंने ऐसे यात्रा कार्यक्रम तैयार किए, जो आगंतुकों को लंदन को स्थानीय लोगों की तरह किफायती और यादगार तरीके से घूमने का मौका देते हैं। एजेंसी

साइकल चलाकर सीखे कई शॉर्टकट
जेम ने कहा, लंदन आकर मैं साइकिल चलाता रहा हूं और शहर में घूमने के कई शॉर्टकट व पैदल यात्रा सीखी। मैं शहरी स्नातकों को सशक्त बनाने के मिशन के साथ अन्य पर्यटन विकल्पों की तुलना में आधे बजट में यात्रा कार्यक्रम बनाना जानता हूं। वे छात्रों को ब्रिटेन में नौकरी खोजने की अनुमति देकर रोजगार बाजार में आगे रखना चाहते हैं।
विज्ञापन


नौकरी के लिए अर्जी लगाने का भी मौका
जेम थॉमस मैथ्यू  की योजना सामाजिक उद्यम की अवधारणा स्नातकों को लंदन में जीवन निर्वाह के लिए 14.80 पाउंड प्रति घंटा अर्जित करने में मदद करते हुए उन्हें सम्मान दिलाने की है। वह बोले, स्नातकों को लचीलापन चाहिए ताकि वे शहर में  गुजारे के लिए कमाई करते हुए औपचारिक नौकरी के लिए आवेदन कर सकें। उनका प्रयास इसमें मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें