फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामयाबी: भारतीय मूल की वंदी वर्मा ने मंगल ग्रह पर चलाया पर्सवेरेंस रोवर, बोलीं- अविश्वसनीय अनुभव

Sat, 03 Jul 2021 07:54 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला

सार

वंदी वर्मा नासा की जेट प्रपल्शन लेबरेटरी के रोबोटिक्स ऑपरेशन की चीफ इंजीनियर हैं
विज्ञापन
वंदी वर्मा ने मंगल ग्रह पर चलाया पर्सवेरेंस रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की वंडी वर्मा ने मंगल ग्रह पर पर्सेवरेंस रोवर चलाने के बाद इसे अविश्वसनीय बताया। वंदी वर्मा नासा की जेट प्रपल्शन लेबरेटरी के रोबोटिक्स ऑपरेशन की चीफ इंजीनियर हैं। वर्मा ने जेजीरी क्रेटर के कठिन इलाके मे एसयूवी के आकार के इस रोवर को चलाया।  कहा- यह अविश्वसनीय है। कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय से रोबोटिक्स में पीएचडी के साथ, वह 2008 से मंगल पर रोवर्स चला रही हैं, जिसमें सफलतापूर्वक स्पिरिट, अपॉर्चुनिटी और क्यूरियोसिटी रोवर्स का संचालन किया गया है।

विज्ञापन


2008 से मंगल ग्रह पर चला रही रोवर्स
पंजाब के हलवारा की रहने वाली वंदी वर्मा के पिता भारतीय वायुसेना के पायलट थे। उसके बाद वह अमेरिका चले गए। वर्मा ने कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी से रोबोटिक्स में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। वह 2008 से मंगल ग्रह पर रोवर्स चला रही है। वह नासा के अपॉर्चुनेटी और क्योरियोसिटी रोवर्स को भी सफलतापूर्वक चला चुकी हैं। मौजूदा समय में वंदी वर्मा का ऑपरेशन ग्राउंड जेजीरो क्रेटर है। अरबों साल पहले यहां झील हुआ करती थी। उस दौरान मंगल ग्रह आज की तुलना में ज्यादा गीला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें