वंदी वर्मा ने मंगल ग्रह पर चलाया पर्सवेरेंस रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय मूल की वंडी वर्मा ने मंगल ग्रह पर पर्सेवरेंस रोवर चलाने के बाद इसे अविश्वसनीय बताया। वंदी वर्मा नासा की जेट प्रपल्शन लेबरेटरी के रोबोटिक्स ऑपरेशन की चीफ इंजीनियर हैं। वर्मा ने जेजीरी क्रेटर के कठिन इलाके मे एसयूवी के आकार के इस रोवर को चलाया। कहा- यह अविश्वसनीय है। कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय से रोबोटिक्स में पीएचडी के साथ, वह 2008 से मंगल पर रोवर्स चला रही हैं, जिसमें सफलतापूर्वक स्पिरिट, अपॉर्चुनिटी और क्यूरियोसिटी रोवर्स का संचालन किया गया है।
2008 से मंगल ग्रह पर चला रही रोवर्स
पंजाब के हलवारा की रहने वाली वंदी वर्मा के पिता भारतीय वायुसेना के पायलट थे। उसके बाद वह अमेरिका चले गए। वर्मा ने कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी से रोबोटिक्स में पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। वह 2008 से मंगल ग्रह पर रोवर्स चला रही है। वह नासा के अपॉर्चुनेटी और क्योरियोसिटी रोवर्स को भी सफलतापूर्वक चला चुकी हैं। मौजूदा समय में वंदी वर्मा का ऑपरेशन ग्राउंड जेजीरो क्रेटर है। अरबों साल पहले यहां झील हुआ करती थी। उस दौरान मंगल ग्रह आज की तुलना में ज्यादा गीला था।