फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिटेन : हत्या के एक मामले में भारतीय मूल के तीन भाई दोषी करार

Mon, 15 Mar 2021 02:56 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, लंदन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

ब्रिटेन की एक अदालत ने लंदन में 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने के एक मामले में भारतीय मूल के तीन भाइयों समेत चार लोगों को दोषी करार दिया है।

विज्ञापन


दक्षिण लंदन की एक अदालत ने पश्चिमी लंदन के एक्टन इलाके में सितंबर 2019 में ओसवेल्डो डि करवाल्हो की हत्या के मामले में सुनवाई के बाद कमल सोहल (23), सुखमिंदर सोहल (25) और माइकल सोहल (28) को दोषी करार दिया।

अदालत ने इन्हें पिछले महीने दोषी करार दिया था। हालांकि दो अन्य आरोपियों के खिलाफ सुनवाई जारी रहने के चलते इस मामले की रिपोर्टिंग पर पाबंदियां लगी हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने शुक्रवार को इस मामले में एंटोइन जॉर्ज (24) को भी दोषी करार दिया जबकि पांचवें आरोपी करीम आजाब (25) को निर्दोष पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें